
संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के पांचवे दिन कृष्ण की बाल लीलाओं का प्रसंग सुन खुशी से झूम उठे भक्त
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, ब्यूरो चीफ कैमूर
- May 05, 2025
- 16 views
कैमूर-- जिला के भभुआं प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कोहारी गांव में चल रहे संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा में पांचवे दिन पण्डित बालकृष्ण शास्त्री जी ने श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए कहा, कि धनवान व्यक्ति वही है जो अपने तन, मन, धन से सेवा भक्ति करें वही आज के समय में धनवान व्यक्ति है। परमात्मा की प्राप्ति सच्चे प्रेम के द्वारा ही संभव हो सकती है। पूतना चरित्र का वर्णन करते हुए शास्त्री जी ने बताया कि पूतना राक्षसी ने बालकृष्ण को उठा लिया और स्तनपान कराने लगी। श्रीकृष्ण ने स्तनपान करते-करते ही पुतना का वध कर उसका कल्याण किया। माता यशोदा जब भगवान श्री कृष्ण को पूतना के वक्षस्थल से उठाकर लाती है उसके बाद पंचगव्य गाय के गोबर, गोमूत्र से भगवान को स्नान कराती है। सभी को गौ माता की सेवा, गायत्री का जाप और गीता का पाठ अवश्य करना चाहिए। गाय की सेवा से 33 करोड़ देवी देवताओं की सेवा हो जाती है। भगवान व्रजरज का सेवन करके यह दिखला रहे हैं कि जिन भक्तों ने मुझे अपनी सारी भावनाएं व कर्म समर्पित कर रखें हैं वे मेरे कितने प्रिय हैं। भगवान स्वयं अपने भक्तों की चरणरज मुख के द्वारा हृदय में धारण करते हैं। पृथ्वी ने गाय का रूप धारण करके श्रीकृष्ण को पुकारा तब श्रीकृष्ण पृथ्वी पर आये हैं। इसलिए वह मिट्टी में नहाते, खेलते और खाते हैं ताकि पृथ्वी का उद्धार कर सकें। गोपबालकों ने जाकर यशोदा माता से शिकायत कर दी–’मां तेरे लाला ने माटी खाई है यशोदामाता हाथ में छड़ी लेकर दौड़ी आयीं। ‘अच्छा खोल मुख।’ माता के ऐसा कहने पर श्रीकृष्ण ने अपना मुख खोल दिया। श्रीकृष्ण के मुख खोलते ही यशोदाजी ने देखा कि मुख में चर-अचर सम्पूर्ण जगत विद्यमान है। आकाश, दिशाएं, पहाड़, द्वीप, समुद्रों के सहित सारी पृथ्वी, बहने वाली वायु, वैद्युत, अग्नि, चन्द्रमा और तारों के साथ सम्पूर्णज्योतिर्मण्डल, जल, तेज अर्थात प्रकृति, महतत्त्व, अहंकार, देवगण, इन्द्रियां, मन, बुद्धि, त्रिगुण, जीव, काल, कर्म, प्रारब्ध आदि तत्त्व भी मूर्त दीखने लगे। पूरा त्रिभुवन है, उसमें जम्बूद्वीप है, उसमें भारतवर्ष है, और उसमें यहब्रज, ब्रज में नन्दबाबा का घर, घर में भी यशोदा और वह भी श्री कृष्ण का हाथ पकड़े। बड़ा विस्मय हुआ माता को। श्री कृष्ण ने देखा कि मैया ने तो मेरा असली तत्त्व ही पहचान लिया है। श्री कृष्ण ने सोचा यदि मैया को यह ज्ञान बना रहता है तो हो चुकी बाललीला, फिर तो वह मेरी नारायण के रूप में पूजा करेगी। न तो अपनी गोद में बैठायेगी, न दूध पिलायेगी और न मारेगी। जिस उद्देश्य के लिए मैं बालक बना वह तो पूरा होगा ही नहीं। यशोदा माता तुरन्त उस घटना को भूल गईं। महाराज ने कहा कि आज कल की युवा पीढ़ी अपने धर्म अपने भगवान को नही मानते है, लेकिन तुम अपने धर्म को जानना चाहते हो तो पहले अपने धर्म को जानने के लिए गीता, भागवत, रामायण पढ़ो तो, तुम नहीं तुम्हारी आने वाली पीढ़ी भी संस्कारी हो जायेगी। आपको बताते हुए चलें कि वही कथा का श्रवण करने पहुंचे अभिनेता रितेश पाण्डेय एवं उनके बड़े भाई राजीव पाण्डेय ने भागवत गीता पर सर झुकते हुए शास्त्री बालकृष्ण महाराज जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। आगे बताते हुए चलें कि वही आयोजनकर्ता श्री अमरेन्द्र मिश्रा ने सभी लोगों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
गोवर्धन पूजा का वर्णन
वही शास्त्री जी ने गोवर्धन पूजा का वर्णन करते हुए बताया कि ब्रजवासियों ने इंद्र की पूजा छोडकर गिर्राज जी की पूजा शुरू कर दी तो इंद्र ने कुपित होकर ब्रजवासियों पर मूसलाधार बारिश की, तब श्री कृष्ण भगवान ने गिर्राज को अपनी कनिष्ठ अंगुली पर उठाकर ब्रजवासियों की रक्षा की और इंद्र का मान मर्दन किया। तब इंद्र को भगवान की सत्ता का अहसास हुआ और इंद्र ने भगवान से क्षमा मांगी व कहा हे प्रभु मैं भूल गया था की मेरे पास जो कुछ भी है वो सब कुछ आप का ही दिया है कथा में राधे कृष्ण गोविंद गोपाल राधे राधे भजन ऊपर भक्तों ने खूब आनंद उठाया। वही यजमान के रूप में शिव शंकर मिश्रा, रमावती देवी, अमरेन्द्र मिश्रा, सतेन्द्र मिश्रा, अरविन्द मिश्रा, दीपक मिश्रा, अशोक पाण्डेय, बलिराम पाण्डेय, राम सनेही उपाध्याय, देवी दयाल उपाध्याय, राजेन्द्र उपाध्याय, अवधेश उपाध्याय, जय प्रकाश उपाध्याय, सर्वेश्वर उपाध्याय, नागेन्द्र उपाध्याय, हरि शंकर उपाध्याय, आलोक उपाध्याय, अशोक पाण्डेय, विनोद सिंह पूर्व मुखिया डुमरैठ पंचायत लखन उपाध्याय, चन्दन उपाध्याय, नरेन्द्र उपाध्याय, नीतीश कुमार उपाध्याय, दिनेश उपाध्याय, कन्हैया उपाध्याय, जितेन्द्र उपाध्याय, सहित हजारों की संख्या में भक्तगण शामिल हुए।
रिपोर्टर