व्हाट्सएप ग्रुप में भड़काउ वीडियो चलाने व मैसेज डालने के आरोप में एक ग्रुप के एडमिन को हुई जेल

बिहार से मनोज  कुमार की रिपोर्ट

बिहार ।। 14 मार्च को चतरा पुलिस ने वाहट्सप ग्रुप में भड़काउ वीडियो चलाने व मैसेज डालने के आरोप में एक वाहट्सप ग्रुप के एडमिन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी का नाम रंजित कुमार राम है। वह ब्रेकिंग न्यूज इंडिया ग्रुप का ग्रुप एडमिन था। वह प्रतापपुर थाना क्षेत्र के बभने गांव का रहने वाला है। इस संबंध में सदर थाना प्रभारी बीपी मंडल ने बताया कि दो दिन पहले रंजित कुमार ने वाहट्सप ग्रुप पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाला  वीडियो अपलोड किया था। वीडियो के साथ भड़काउ मैसेज भी था। एसपी अखिलेश बी वॉरियर के आदेश पर वाहट्सप ग्रुप और उसके एडमिन की पहचान की गई। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। एडमिन की गिरफ्तार के लिए एक टीम का गठन किया गया था। टीम ने प्रतापपुर पुलिस के सहयोग से उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस वाहट्सप ग्रुप में और भी एडमिन हैं। सभी के विरूद्ध धार्मिक भावनाओं को भड़काने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस उन्हें भी गिरफ्तार करने के प्रयास में लगी है। थाना प्रभारी ने कहा है कि किसी भी सोशल साईट पर समाजिक भावनाओं को भड़काने से संबंधित पोस्ट किए जाने पर उसके एडमिन सहित पोस्ट डालने वालों के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट