भीषण गर्मी के चलते मर रही मछलियां।

जौनपुर। जौनपुर शहर में गोमती नदी की मछलियों ने मर कर बुधवार को नदी में उतरा गई। हजारों की संख्या में मछलियां मरकर  उतराई हुई थी। मछलियों के मरने के पीछे नदी का पानी जहरीला होना बताया जा रहा है। नदी मे पानी कम होने की वजह से नदी प्रदूषण बढ़ गया है। सुबह से लेकर शाम तक चर्चा हो रही थी।

जानकार लोगों की मानें तो इस समय गोमती नदी का जलस्तर काफी नीचे चला गया है। इसके चलते जहां नदी के अंदर तक ऑक्सीजन कम हो गया है। वहीं ऊपर से आग उगलते भगवान सूर्य की गर्मी की वजह से पानी गर्म हो जाता है। इसी वजह से बड़ी मछलियां तो अपनी रफ़्तार बढ़ा कर इधर-उधर भाग गई लेकिन छोटी मछलियां मरना शुरू हो गई है। बुधवार को सुबह से ही मछलियां मरकर नदी के किनारे घाट की तरफ उतराने लगी। नदी के किनारे रहने वाले लोगों का कहना है कि प्रत्येक वर्ष मई-जून के महीने में नदी में इस तरह की समस्या उत्पन्न हो जाती है इसके चलते अधिकांश मछलियाँ नदी में मर जाती है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट