मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना के तहत आयोजित समारोह मे एक दुजे के हुए163 जोड़े

देवरिया ।। शासन की संचालित अति महत्वकांक्षी योजना मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत  स्थानीय पलक लाॅन  में भव्य वृहद एवं आकर्षक सामूहिक विवाह समारोह आयोजित हुआ जिसमें कुल 163 जोडे एक दुजे के बंधन में बंधे जिसमें 27 मुस्लिम जोडो का निकाह कराया जाना शामिल है। विवाह का कार्यक्रम धार्मिक व वैदिक रीतियों के अनुसार सम्पन्न कराया गया। इस शादी के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही बतौर मुख्य अतिथि मत्स्य राज्यमंत्री जय प्रकाश निषाद विशिष्ट अतिथि विधायक बरहज सुरेश तिवारी जिलाधिकारी अमित किशोर पुलिस अधीक्षक डा0श्रीपति मिश्र मुख्य विकास अधिकारी शिव शरणप्पा जी0एन0 सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी विशिष्ट जनो के साथ हजारो लोग साक्षी बने व नवजोडो को उन्हे गृहस्थी के सामान प्रदान कर भावभीनी बिदाई की गयी एवं उनके यशस्वी जीवन की शुभकामना के साथ नव जोडो पर पुष्प वर्षा भी की गयी। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ठ अतिथि द्वारा 5 नव दम्पति को अपने हाथो से गृहस्थी का सामान प्रदान किया गया।          

               मुख्य अतिथि श्री शाही ने कहा कि गरीब बेटियों की शादी भव्य व धूम-धाम से हो यह गरीब परिवारों का सपना रहता है। इस सपने को साकार करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना चलाई गयी है तथा इसकी धनराशि भी अब बढाकर 51 हजार कर दी गयी है, जिसमें से लडकी के बैंक खाते में रुपये 35 हजार की धनराशि स्थानान्तरित की जायेगी तथा 10 हजार रुपये का गृहस्थी के सामान बर-बधु को दिए जायेगें एवं 6 हजार रुपये शादी आयोजन पर व्यय किया जा रहा है। आज आयोजित इस समारोह में शादी धूम-धाम व उन सभी सुविधाओं के साथ हुआ, जो बडे खर्चो के साथ शादी करने में होती है। उन्होने परिवार नियोजन के तहत हम दो हमारे दो को अपनाये जाने पर विशेष रुप से अपनाये जाने की जरुरत बतायी।    

         मत्स्य राज्यमंत्री जय प्रकाश निषाद ने नवदम्पति को आर्शीवाद देते हुए कहा कि यह योजना अत्यन्त ही महत्वकांक्षी योजना है। केन्द्र व प्रदेश की सरकार बनने के पश्चात गरीबों के उत्थान के लिये अनेक कल्याणकारी योजना चलाई गयी है परिणामस्वरुप गरीबी मिट रही है व उनका उनका उत्थान भी हो रहा है। उन्होने कहा कि इन नवदम्पतियों का रोजगार कार्यालय में पंजीकरण भी कराया जायेगा तथा उन्हे रोजगार देने का भी कार्य किया जायेगा।  इससे हम वर्तमान में शादी-विवाह में हो रहे फिजूल खर्चियों से भी निजात पायेगें तथा अपनी बेटियों की शादी उसी धूम-धाम व भव्यता के साथ करेगें जो अमीर वर्गो में होता है। प्रायः गरीब परिवार जन शादी-विवाह के फिजूल खर्ची के उपरान्त कर्ज के बोझ तले दब जाते थें अब इससे उन्हे काफी राहत मिलेगी तथा बेटियों की शादी के लिए धन की चिंता नही रहेगी।   

         बरहज विधायक सुरेश तिवारी ने आज एक दुसरे के हुये जोडो के अखण्ड सौभाग्य का आर्शीवाद देते हुए कहा कि नारी शक्ति का हम सभी को सम्मान करना चाहिये, साथ ही उन्होने पानी महत्ता को जताते हुए सभी से एक-एक बून्द बचाने व जल संरक्षण किये जाने पर विशेष रुप से बल दिया। 

        जिलाधिकारी अमित किशोर ने नवजोडो को आर्शीवाद देते हुए कहा कि इस योजना में शामिल नव दम्पतियों को उज्ज्वला गैस सहित अन्य योजनाओं से भी आच्छादित किया जायेगा। इन्हे एक पौधा दिया जायेगा, जिसे वे रोपित करेगें, जिनके शौचालय नही बने है, उनका शौचालय बनवाने का कार्य किया जायेगा। उन्होने नव जोडो को दाम्पत्य जीवन के सफल व सुखी होने की कामना की।  उन्होने पौधरोपण अवश्य ही किये जाने को कहा, जिससे कि पर्यावरण संतुलित रहे।

       पुलिस अधीक्षक डा0श्रीपति मिश्र ने कहा कि शासन की ओर से की गयी यह पहल एतिहासिक है, जिसके माध्यम से आज इस शादी समारोह में शामिल नव दम्पतियों के लिये यह बडे गर्व की बात है कि उनके शादी में हजारो लोग उपस्थित हुए, शादी धूम-धाम से उप सभी संसाधनो के साथ हुई जो अभी खर्च में होती है। यह सभी के लिये सुखद क्षण है। उन्होने सभी के सुखद वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए कहा कि सभी देश के श्रेष्ठ नागरिक बने। 

      आज सम्पन्न हुए इस वृहद वैवाहिक समारोह में 136 हिन्दू एवं 27 मुस्लिम नवदम्पति एक दूजे के हुए। इस प्रकार कुल 163 वर-बधु की शादी सम्पन्न हुई।  मुख्य अतिथियों द्वारा जिन नव जोडो को गृहस्थी का सामान प्रदान किया गया, उनमें माया कुमारी, नीलम, कंचन, तबसुम्म खातून व सुमन गुप्ता शामिल है।  

समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सहित सभी उपस्थित विशिष्ट जनो द्वारा दीप प्रज्जवलन द्वारा किया गया। इस अवसर जिलाधिकारी अमित किशोर मुख्य विकास अधिकारी शिव शरणप्पा जी0एन0 पुलिस अधीक्षक डा0श्रीपति मिश्रा द्वारा मुख्य अतिथि श्री शाही एव ंविशिष्ट अतिथि श्री निषाद को पुष्प गुच्छ प्रदान कर सम्मानित /स्वागत किया गया। इस शादी समारोह का संचालन मन्जू पाण्डेय द्वारा किया गया।

           इस समारोह में मुख्य रुप से अपर जिलाधिकारी प्रशासन राकेश पटेल अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल मुख्य चिकित्साधिकारी धीरेन्द्र कुमार उप जिलाधिकारी सदर दिनेश कुमार मिश्र क्षेत्राधिकारी वरुण कुमार मिश्र जिला विकास अधिकारी श्रीकृष्ण पाण्डेय जिला समाज कल्याण अधिकारी रामपाल यादव डी0सी0 मनरेगा गजेन्द्र तिवारी जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रभात कुमार अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नीरज अग्रवाल ब्लाक प्रमुख पथरदेवा सुब्रत शाही भाजपा कार्यकत्री उर्मिला सिंह पूर्व विधायक रविन्द्र प्रताप मल्ल समाज सेवी आशुतोष सिंह सहित अन्य अधिकारी गण प्रबुद्व जन परिवारी जन व आमजन आदि उपस्थित रहे

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट