75 किलो मांस के साथ गिरफ्तार हुए युवक

जौनपुर ।। खेतासराय थाना पुलिस ने गुरुवार को एक वाहन से 76 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस बरामद कर दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने मुखबिर की सूचना पर कलांपुर मोड़ पर सहयोगियों के साथ घेराबंदी कर ली। संदिग्ध स्थिति में शाहगंज की तरफ से आती नैनो कार दिखी। पुलिस के रुकने का संकेत देने पर कार से उतरकर दो संदिग्ध भागने लगे। पीछा कर पुलिस ने पकड़ लिया। तलाशी में वाहन से एक बोरे में 76 किलोग्राम मांस बरामद हुआ। पशु चिकित्साधिकारी विपिन सोनकर ने परीक्षण करने के बाद बरामद मांस को प्रतिबंधित मवेशी का बताया। पुलिस ने लिखा-पढ़ी के बाद बरामद मांस को गड्ढा खोदकर गाड़ दिया। गिरफ्तार आरोपितों सैफ व अजेदार निवासी ग्राम रन्नो थाना बक्शा का पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट