कमरे के अंदर फंदे से लटकती मिली महिला की लाश फैली सनसनी

जौनपुर ।। सरपतहाँ थाना क्षेत्र के कुसियाबहार गांव में बुधवार को कमरे के अंदर फंदे से लटकती महिला की लाश मिली। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

गांव निवासी राजेश बिद की शादी वर्ष 2008 में मूसा मुबारकपुर थाना गंभीरपुर आजमगढ़ निवासी सरिता बिद से हुई थी। उससे दो पुत्र भी हैं। जिनमे एक छह साल तो दूसरा एक साल का है। आरोप है कि आए दिन पति-पत्नी में झड़प होती रहती थी। बुधवार सुबह भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद दोपहर में सरिता की लाश उसके कमरे में साड़ी के फंदे के सहारे पंखे से लटकती मिली।घटना की सूचना क्षेत्र में फैली तो मौके पर पुलिस पहुंच गई और लाश को कब्जे में लेकर थाने आ गई। मृतका के मायके वाले जब मौके पर पहुंचे तो ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाने लगे। साथ ही उन लोगों ने उच्चाधिकारियों को भी सूचना दे दी। इसके बाद मौके पर एसडीएम राजेश वर्मा के साथ क्षेत्राधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव भी पहुंच गए। मामला विवादित होता देख उच्चाधिकारियों के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया ने जिला मुख्यालय से डॉग-स्क्वायड की टीम बुलाकर छानबीन की।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट