सुलतानपुर : कांग्रेस के नेता रामशब्द ने लिया भाजपा की गोद

 अश्विनी कुमार उपाध्याय संवाददाता सुल्तानपुर

सुलतानपुर ।। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व ब्लाक प्रमुख रामशब्द मिश्र ने सोमवार को पयागीपुर स्थित आवास पर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। भाजपा जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू ने उन्हें भगवा चादर ओढ़ाई। उनके साथ सुनील मिश्र ने भी भाजपा का दामन थामा। इस मौके पर भाजपा महामंत्री कृपाशंकर मिश्र, शशिकांत पांडेय, मधु अग्रहरि, उपमा शर्मा, विजय रघुवंशी आदि मौजूद रहे। उधर, लम्भुआ के पीसीसी सदस्य विनय विक्रम सिंह, पंकज सिंह, अमर बहादुर सिंह, अशोक तिवारी आदि ने भाजपा की सदस्यता ले ली।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट