सपा विधायक द्वारा राशन वितरण प्रकरण पुलिस व‌ नेता का लुका छिपी खेल जारी। पुलिस ने विधायक पर नहीं किया मामला दर्ज

भिवंडी।। देश सहित भिवंडी शहर में लाक डाउन व संचारबंदी कायदा लागू होने के बाद भी लगभग 5000 हजार गरीबों तथा मजदूरों की भीड़ एकत्रित कर भिवंडी पुर्व विधानसभा के सपा विधायक रईस शेख जो मुंबई महानगर पालिका के वार्ड क्रमांक 211 के नगरसेवक व बीएमसी में सपा‌ गटनेता भी हैं इनके वार्ड में कोरोना वायरस के संक्रमित 11 मरीज पाये जाने के बाद भी भिवंडी शहर में दल बल के साथ आकर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते हुए 1000 हजार महिलाओं में 5 किलों चावल व एक थैली तेल का वितरण किया गया.इस कार्यक्रम में स्थानीय पुलिस की उपस्थिति भी थी. किन्तु विधायक साहेब का कार्यक्रम होने के कारण मूकदर्शक बनी रही.    भीड़ में चिल्लाहट व धक्का मुक्की होने के कारण स्थानिकों ने इसकी शिकायत भिवंडी पुलिस उपायुक्त राजकुमार शिंदे से किया. भीड़ एकत्रित की बात सुनकर भिवंडी सहायक पुलिस उपायुक्त नितीन कौसडीकर ने विधायक द्वारा वितरित किये जा रहे अनाज वितरण का कार्यक्रम बंद करवाया. इस भीड़ में जिसको अनाज मिल गया उसके लिए जंग जीतने जैसा था.किन्तु जिसको नहीं मिला वह विधायक को कोसती हुई चली गयी.लाक डाउन व संचारबंदी कायदा लागू होने के कारण भिवंडी पुलिस ने छह लोगों के नामजद व 10 से 15 अज्ञात लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैं लेकिन भिवंडी पूर्व के विधायक का नाम पुलिस ने मामले में शामिल नहीं किया है.जिस विधायक ने इस प्रकार का कार्यक्रम करने के लिए मुंबई शहर के भायखला, मदन पुरा, नागपाडा‌ क्षेत्र से इकठ्ठा कर हजारों टन खाद्य सामग्री लाया था.उसका नाम पुलिस FIR में क्यो नही हैं.इस प्रकार का प्रश्न जागरुक नागरिकों द्वारा उठाया जा रहा हैं.लॉक डाउन व संचार बंदी कायदा तोडऩे पर आम लोगों पर डंडे बरसाने वाली और उठक-बैठक तक कराने वाली पुलिस को जागरुक नागरिकों द्वारा उठाये गये प्रश्नों का उत्तर देते नहीं बन रहा हैं                                गौरतलब को कि लॉक डाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन कर राशन वितरण के नाम पर हजारों की भीड़ इकठ्ठा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज तो कर लिया है.लेकिन इसमें नामजद 6 आरोपियों जुबेर शेख, रियाज आजमी, अमान पठान, आफताब अंसारी और इस्माइल रंगरेज और अमीरुल हसन सिद्दीकी की गिरफ्तारी लॉक डाउन खत्म होने के बाद होगी.पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी प्राप्त हुई हैं .वैसे सवाल इस पर उठाए जा रहे कि राशन वितरण का आयोजन कराने वाले विधायक का नाम पुलिस की ओर से दर्ज मामले में क्यों नहीं है.रईस शेख ने 4 अप्रेल को खंडूपाड़ा स्थित तैयब मस्जिद के पास लोगों के बीच राशन वितरित किया था.                                          सूत्रों का दावा है कि यह राशन खुद विधायक द्वारा मुंबई  से भिवंडी लाकर तैयब मस्जिद के पास दुकानों में रखा गया था.फिर इसमें उसकी भूमिका क्यों और कैसे नहीं है ? बताया जाता है कि मुंबई मनपा में एक दशक से ज्यादा समय से नगरसेवक रहे शेख का शिवसेना से मधुर संबंध है. इसी के चलते लुका-छिपी का ये खेल ऊंचे स्तर पर खेला जा रहा है.                                                            भिवंडी में लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस कर्मी डंडे बरसा रहे हैं.लोगों से उठक-बैठक करवाते हैं.दो पहिया और चार पहिया वाहन जब्त कर लिया जाता हैं.भिवंडी पुलिस‌ ने विभिन्न थानों में अब तक 34 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं।                                पुलिस उपायुक्त राजकुमार शिंदे ने कानून व्यवस्था के मद्देनजर शहर में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर 16 जगहों पर नाकाबंदी कर सभी प्रकार के वाहन , उड़ान पुल व पेट्रोल पंप नागरिकों के लिए बंद कर रखा हैं.कोरोना वायरस  महामारी फैले नहीं इसलिए सोसल डिस्टेंसिंग पालने के लिए‌‌ शासन व मनपा प्रशासन द्वारा जनजागृति किया जा रहा हैं.                                                                         उल्लेखनीय हैं कि रईस शेख बीएमसी के जिस वार्ड से नगरसेवक हैं उस वार्ड के मदनपुरा और नागपाड़ा क्षेत्र में कोरोना के कारण एक व्यक्ति की मौत हो चुकी हैं. तथा एक ही परिवार के 10 सदस्य कोरोना पॉजिटिव हैं.यह जानकारी स्वयं शेख ने 5 अप्रेल को सोशल मीडिया पर साझा की है.इस वायरल विडियो में विधायक रईस शेख ने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग पालना बहुत जरुरी हैं. मै एक कार्यक्रम कर के आया हूँ किन्तु कार्यक्रम के बाद स्थानीय पुलिस ने कुछ कार्यकर्ताओं पर FIR दर्ज किया हैं. इसके साथ ही उनके वार्ड में कितने कोरोना से संक्रमित  मरीज हैं इसके बारे में विस्तृत जानकारी दी थी. किन्तु भिवंडी शहर में फंसता पुलिसियां पेंच के कारण 6 अप्रेल को वायरल विडियो ने रईस शेख ने उड़ा दिया हैं. लगातार दो दिनों तक वायरल हो रहे विडियो के कारण भिवंडी शहर के नागरिकों में भय व्याप्त है. 

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट