
पुलिस थाने में दर्ज मुकादमा पीछे लेने के लिए हुए विवाद में एक व्यक्ति की हत्या
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Jun 07, 2020
- 633 views
पुलिस ने सात लोगों पर किया हत्या का मामला दर्ज
भिवंडी।। भिवंडी शहर में रहने वाले एक व्यक्ति को कुछ लोगों ने पहले पीटा, जिसमें वह गंभीर रुप से जख्मी हो गया। उपचार के दरम्यान 8 जून रविवार को उसकी मृत्यु हो गयी.शांतिनगर पुलिस थाने ने 7 जून को हुए विवाद के कारण देर रात, इश्तिकार सय्यद,अम्मू उर्फ अबूशामा सय्यद, इस्माईल अंसारी, इब्राहिम अंसारी, इसराईल अंसारी, वसीम उर्फ शेरू के खिलाफ भादंवी कलम 326 ,324,504,506, 143,147, 148,149 मामला दर्ज किया था.किन्तु एक दिन बाद उपचार के दरम्यान हुई मृत्यु से उक्त सभी सात आरोपियों के खिलाफ हत्या की कलम 302 भी जोड़ दिया गया हैं। वही पर भिवंडी पुलिस उक्त सभी आरोपियों को मात्र पाॅच घंटे में गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की हैं।
मारपीट व हत्या का कारण :
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार रात 9:30 के दरम्यान मृतक मोहम्मद अकरम अकबर अंसारी (48) पैदल अपने घर जा रहा था.रास्ते में आरोपी इश्तेकार ने रोक लिया.इश्तेकार के भाई अख्तर सय्यद के खिलाफ भिवंडी तालुका पुलिस थाने वर्ष 2019 में , दर्ज मुकदमा भादंवी के कलम 377 सहित पोक्सो कलम 4,8,12 को पीछे लेने की धमकी देने लगा। तथा वही पर आरोपी ने कहा कि मेरे भाई की जामीन कोर्ट में नहीं हो रही हैं.इस पर मृतक ने कहा कि जो भी होगा कोर्ट में देखा जाऐगा.कोर्ट ही फैसला करेगा। जिससे नाराज होकर आरोपी इशिकार ने अपने साथियों को बुलाया। तथा मृतक को रास्ते में लोहे के राड़ व लकड़ी के डंडे तथा धारदार हथियार से हमला कर दिया. जिसमें मृतक के दोनों पैर टूट गया तथा सिर पर भी गंभीर चोटे लगी।
उपचार के दरम्यान हुई मृत्यु:
मृतक मोहम्मद अकरम अकबर अंसारी (48) ने उपचार के दरम्यान उक्त सभी सातों व्यक्तियों के खिलाफ शांतिनगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाया था.भिवंडी शहर पुलिस उपायुक्त राजकुमार शिदे के मार्गदर्शन में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक ममता डोसूजा के नेतृत्व में उक्त सभी आरोपियों को मात्र पांच घंटे में गिरफ्तार कर लिया गया हैं।
रिपोर्टर