
भिवंडी में कोव्हिड -19 पाॅजिटिव मरीजों का आंकड़ा पहुँचा 421
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Jun 07, 2020
- 1796 views
शहर 19 व ग्रामीण से 12 कुल 31 पाॅजिटिव मरीज आज
भिवंडी।। शहरी भाग में आज 7 जून रविवार, 19 पाॅजिटिव मरीज पाऐ गये.जिसके कारण अब शहरी भाग में कुल 260 मरीजों का आंकड़ा पहुँच चुका हैं.इसके साथ ही ग्रामीण परिसर से आज 12 पाॅजिटिव मरीज पाऐ जाने से अब ग्रामीण का आंकड़ा भी 161 पर पहुँचा हैं.भिवंडी में अब कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 421 पहुँच चुका हैं. वही पर आज 01 कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की मृत्यु होने से शहरी भाग में अब कुल 18 व ग्रामीण परिसर से 03 कुल 21 मरीजों की मृत्यु हो चुकी हैं।
आज रविवार, 07 जून, शहर के विभिन्न भागों में कुल 19 मरीज पाऐ गये हैं.जिसमें मिल्तत नगर सालीना हाईटस इमारत निवासी 56 वर्षीय का समावेश है जिसका उपचार ज्युपिटर हास्पिटल ठाणे उपचार चल रहा हैं। देवी हाईट्स सोसायटी मानसरोवर निवासी 54 वर्षीय व्यक्ति संक्रमण का शिकार हुआ हैं जिसका उपचार कोलेकर हास्पिटल चेंबुर में चल रहा हैं। धामणकर निवासी 58 वर्षीय महिला जिसका उपचार मुंबई हास्पिटल में चल रहा हैं। कोबड़पाडा निवासी 82 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित हैं जिसका उपचार आईजीएम अस्पताल में चल रहा है।समदनगर निवासी 48 वर्षीय व 26 वर्षीय महिला,कोबड़पाडा निवासी 37 वर्षीय व्यक्ति संक्रमण के शिकार हुए हैं जिसका उपचार टाटा आमंत्रणा स्थित C.C.C.में चल रहा हैं। निजामपुरा निवासी 25 वर्षीय युवक भी संक्रमित हुआ हैं जिसका उपचार पूर्णा गांव स्थित अस्पताल में चल रहा हैं। समदनगर निवासी 22 वर्षीय युवक,27 वर्षीय महिला,62 वर्षीय पुरुष,29 वर्षीय युवक,26 वर्षीय युवक जो एक ही अर्पा. में रहते है। वायरस से संक्रमित हुए हैं सभी का उपचार टाटा स्थित CCC में चल रहा हैं। फायर बिग्रेड कासार आली निवासी 46 वर्षीय भी संक्रमित हुआ हैं जिसका उपचार टाटा CCC में चल रहा हैं। गुलजार नगर निवासी 59 वर्षीय महिला जे.जे.अस्पताल में मृत्यु हुई। आज 17 पाॅजिटिव मरीज पाऐ गये हैं कल देर रात 02 लोगो की रिपोर्ट पाॅजिटिव आया था जिसके कारण आज कुल 19 पाॅजिटिव मरीज की संख्या हुई हैं। अभी तक शहरी भाग से 18 लोगों की मृत्यु हो चुकी हैं। वही पर 99 मरीज उपचार के दौरान ठीक हो चुके हैं.143 मरीजों का उपचार विभिन्न अस्पतालों में चल रहा हैं. वही पर राजनोली स्थित टाटा आमंत्रणा में कुल 389 लोगों को कोरंटाइन किया गया हैं जिसमें पाॅजिटिव मरीजों के परिजनो सहित बाहर से शहर में प्रवेश करने वाले लोग भी शामिल हैं.इस प्रकार की जानकारी भिवंडी मनपा जनसंपर्क अधिकारी मिलिंद पलसुले ने दिया हैं।
वही पर भिवंडी ग्रामीण परिसर में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 161 पर पहुँच चुका था.आज रविवार 7 जून को 12 पाॅजिटिव मरीज पाऐ गये हैं। दिवा अंजुर परिसर से 06 मरीज पाऐ गये हैं जिसमें 50,62,04 वर्ष के पुरुष व 20,21,45 वर्ष की महिला का समावेश हैं। कोन गांव परिसर से 02 मरीज पाऐ गये हैं जिसमें 44 वर्षीय पुरुष व 50 वर्षीय महिला का समावेश हैं। खारबांव कार्यक्षेत्र से आज 04 मरीज पाऐ गये हैं जिसमें 51,26,26 वर्ष के पुरुष तथा 48 वर्ष की महिला का समावेश हैं। जिसके कारण अब ग्रामीण परिसर में पाॅॅजिटिव मरीजों की संख्या 161 पर पहुँच चुका हैं.अभी तक कुल 03 मरीजों की मृत्यु हो चुकी हैं.96 लोगों का उपचार विभिन्न अस्पतालों में चल रहा हैं.वही पर 62 लोग उपचार के दरम्यान ठीक हो चुके हैं. टाटा स्थित आमंत्रणा में 357 लोगों को कोरंटाइन किया गया हैं।
भिवंडी शहर तथा ग्रामीण परिसर में कुल पाॅजिटिव मरीज की संख्या 421 पर पहुँच चुका हैं। जिसमें 161 मरीज उपचार के दरम्यान ठीक हो चुके हैं। इसके साथ ही 21 मरीजों की मृत्यु हो चुकी हैं 239 मरीजों का उपचार विभिन्न अस्पताल में चल रहा हैं। टाटा स्थित आमंत्रणा में 746 लोगो को कोरंटाइन किया गया हैं। वही पर शहर में 22 व ग्रामीण 73 कंटनमेट जोन घोषित किया गया हैं।
रिपोर्टर