वाराणसी में कांग्रेस नेता अजय सहित तीन दर्जन से अधिक लोग हुए गिरफ्तार

वाराणसी ।। बस विवाद को लेकर पिछले 25 दिनों से जेल में बंद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को टाउनहॉल में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेता अजय सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं को पुलिस गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले गई। जहां दो घंटे बाद को निजी मुचलके पर रिहा कर दिया। 

ज्ञातव्य हो कि योगी सरकार और कांग्रेस के बीच श्रमिकों को घर पहुंचाने को लेकर हुए बस विवाद के बाद पुलिस ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जिनकी रिहाई को लेकर शनिवार को प्रदेशभर के सभी जिलों में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे थे। 

इसी कड़ी में शनिवार को बनारस के टाउनहाल में कांग्रेस नेता अजय राय के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे करीब तीन दर्जन नेताओं को मौके पर पहुंची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कांग्रेस ने पुलिस के इस कदम की निंदा करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित होकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को पिछले 25 दिनों से जेल में बंद करके रखा है, जिसके विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता अगर मौन प्रतिवाद भी कर रहे हैं, उसमें भी सरकार को परेशानी है। उप्र सरकार इतनी भयभीत है कि उसे मौन प्रतिवाद से भी डर लगता है। बड़े पैमाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी निदंनीय है।

इस दौरान जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल, महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विश्वनाथन कुंवर, महानगर युवक कांग्रेस के चंचल शर्मा आदि धरने में शामिल रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट