![](https://hindisamaachar.com//images/featured_image//4cf8fd8bc4055eba906d528aaf05e9bc89344082.jpg)
हजारों की उम्मीद बनकर उभरे अखिलेश सिंह पर्वत
- Hindi Samaachar
- Jun 19, 2020
- 189 views
संवाददाता उत्कर्ष श्रीवास्तव सूरज करौंदी कला
सुल्तानपुर ll जब से लॉकडाउन लगा है। जिले के चर्चित समाजसेवी 'अखिलेश सिंह पर्वत' लगातार लोगों के बीच पहुंच उनकी मदद करने में लगे हुए हैं। अखिलेश और उनकी टीम नें क्षेत्रवासियों की सेवा के लिए दिन-रात एक कर दिया है। जिसके चलते 'पर्वत' की छवि जिले में एक मजबूत पैठ वाले समाजसेवी युवा के रूप में बन गयी है, ऐसा माना जा रहा है।
सेवा के क्रम में आज 'अखिलेश सिंह पर्वत' नें स्व राजेन्द्र सिंह सेवा फाउंडेशन के द्वारा क्षेत्र के खुशियालपुर के पांच अत्यंत गरीब परिवारों को राशन किट उपलब्ध कराया। आज के वितरण में मनीषा पाल, मुकेश पाल,सूरज तिवारी, जावेद अख्तर समेत टीम के कई युवा साथी मौजूद रहे।
'पर्वत' के द्वारा अभी तक हजारों की मदद
आज तक सेवा के 88 दिनों में स्वर्गीय राजेंद्र सिंह सेवा फाउंडेशन के द्वारा भदैंया क्षेत्र और जिले के अलग-अलग गांवों में अत्यंत गरीब 668 परिवारो को राशन, 3250मास्क,155 सेनेटाइजर,740 परिवारो को सब्जी की किट, 2540 से ज्यादा साबुन,165परिवारो को चाय किट और 1000 प्रवासियो को जलपान वितरण कर किया जा चुका है। 'पर्वत' का कहना है कि यह क्रम लगातार जारी है।
रिपोर्टर