
भिवंडी तहसील परिक्षेत्र में बारिश नहीं होने से धान की रोपाई सूखने के कगार पर किसान परेशान
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Jun 29, 2020
- 492 views
भिवंडी।। बरसात के पूर्व धान के खेती के लिए धान की रोपाई किसानों द्वारा किया जा रहा हैं.जो बरसात लगते ही धान हरे फसलों में बदल जाती हैं। पिछले एक पखवाड़े से किसान खेतों में धान की रोपाई कर रहे हैं किन्तु बारिश नहीं होने के कारण धान की रोपाई सूखने के कगार पर हैं। एक सप्ताह में बरसात नहीं होती तो धान की रोपाई फिर से करना पडेगा। इसको लेकर किसान चिंतित हैं। जिसको देखते हुए भिवंडी पंचायत समिति सभापति रविना रविन्द्र जाधव ने शासन से मांग किया हैं ऐसे किसानों को मदद करने की आवश्यकता हैं।
गौरतलब हो भिवंडी ग्रामीण परिक्षेत्र के 16,280 हेक्टेयर भूमि पर 26 हजार किसान धान की खेती करते आ रहे हैं। इन खेतों में एक पखवाड़े पूर्व धान की रोपाई किया जा चुका हैं किन्तु समय पर बरसात नहीं होने के कारण धान की रोपाई पीले पड़ने के साथ साथ सूखने लगी हैं.जिसके कारण किसान तालाबों, कुंआ से मोटर पम्प लगाकर खेतों की सिंचाई कर रहे हैं।
अगर एक सप्ताह के भीतर बरसात नहीं गिरती तो खेतों में धान की रोपाई पूरी तरह सूख जायेगी। जिसके कारण किसानों को खेतों में धान की बेरान पुनः डालने पड़ेगी.कोरोना का प्रकोप पहले ही किसानों को प्रभावित कर चुका है। इसके साथ ही किसानों की आर्थिक स्थिति गंभीर हो गई है। इस प्रकार की चिंता करिवाली गांव के किसान सूरदास पाटिल ने व्यक्त किया हैं.
रिपोर्टर