भिवंडी में कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की संख्या पहुँचा 3075

भिवंडी पालिका क्षेत्र 82 व भिवंडी ग्रामीण परिक्षेत्र 88 कुल 170 नये मरीज

भिवंडी।। भिवंडी में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस लगातार कहर मचा रहा हैं। दिन प्रतिदिन मरीज़ों की संख्या में वृद्धि हो रही हैं।

आज 01 जुलाई बुधवार,शहर में 82 नये मरीज पाऐ जाने से मरीज़ की संख्या 2023 पर पहुँच चुका हैं.जिसमें आज 03 लोगों की मृत्यु होने से मृतकों की संख्या 112 पर पहुँचा हैं.इसके साथ ही आज 72 लोग उपचार के दरम्यान ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज किये जाने से ठीक होने की संख्या 891 पर पहुँच चुका हैं.वही पर 1020 लोगों का अब भी विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा हैं.
     
शहर के कामतघर परिसर से सबसे ज्यादा 14 मरीज मिले.जिनमें 02 महिला 12 पुरुष का समावेश हैं.संगमपाडा से 11 लोग संक्रमित हुए हैं जिनमें 04 महिला 07 पुरुष का समावेश हैं। नदीनाका परिसर 11 लोग पाॅजिटिव पाऐ गये 07 पुरुष 04 महिला का समावेश हैं। नवी बस्ती से 10 मरीज मिले जिनमें 05 पुरुष 05 महिला का समावेश हैं। इसके साथ गायत्रीनगर 02 महिला संक्रमित हुई हैं। शांतिनगर 01 पुरुष भी संक्रमित हुआ हैं।भाग्य नगर 03 पुरुष 01 महिला, पदमानगर 05 पुरुष 01 महिला, अंजुर फाटा 04 पुरुष 04 महिला, आजमीनगर 02 महिला, ईदगाह रोड 02 पुरुष, मिल्लतनगर 03 महिला,अवचित पाडा 01 पुरुष व भंडारी कंपाउड 05 पुरुष 02 महिला संक्रमित हुआ हैं। आज गैबीनगर से एक भी मरीज़ संक्रमित नहीं मिला हैं। कुल आज 82 नये मरीज़ मिले है.जिनमें 30 महिला 52 पुरुष का समावेश हैं।
       
इसी तरह ग्रामीण परिसर में इस वैश्विक महामारी ने कोहराम मचाकर रखा हुआ हैं। आज 82 नये मरीज़ मिलने से कुल मरीज़ों की संख्या 1052 पर पहुँचा हैं.जिनमें आज 06 लोगों की मृत्यु होने से मृतकों की संख्या 22 पर पहुँचा हैं।उपचार के दरम्यान 151 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं.879 मरीज़ों का उपचार विभिन्न अस्पतालों में चल रहा हैं। 
   
आज खारबांव कार्यक्षेत्र से कुल 30 मरीज़ मिले हैं जिनमें काल्हेर गांव 06 पुरुष 03 महिला, पूर्णा गांव 01 पुरुष, कशेली 02 पुरुष 06 महिला, केवणीदिवे 02 पुरुष 03 महिला, कोपर 02 महिला, खारबांव 01 पुरुष 03 महिला, चरणीपाडा 01 पुरुष व 01 महिला का समावेश हैं। पडघा परिसर से 04 मरीज़ मिले जिनमें वाफाला 01 महिला, माणे 01 पुरुष, पडघा 01 महिला, जांमूल पाडा 01 का समावेश हैं। दाभाड कार्यक्षेत्र से 02 मरीज़ मिले जिनमें अस्नोली गांव से 02 पुरुष का समावेश हैं। अनगांव परिसर से 10 मरीज मिले जिनमें सांवदे 03 पुरुष, शेलार 01 पुरुष, वज्रयाचा पाडा 01 पुरुष, भिनार 01 पुरुष व 01 महिला, अनगांव 01 पुरुष वाशिंद 01 पुरुष 01 महिला का समावेश हैं। कोनगांव कार्यक्षेत्र से कुल 15 मरीज़ मिले जिनमें सरावली 04 पुरुष, कोन 04 पुरुष 01 महिला, पिंपलास 01 पुरुष, सोनाले 02 महिला 01 पुरुष, पिंपलघर 01 महिला व राजनोली 01 पुरुष का समावेश है‌। दिवा अंजूर परिसर से 24 मरीज मिले। चिंबीपाडा परिसर 03 मरीज मिले जिनमें खोणी 01 पुरुष कांबे 01 पुरुष व टेंभावली 01 पुरुष का समावेश हैं। वही पर कांबे 01,रहनाल 01,कारिवली 01, कालवार 01 काल्हेर गांव 02 कुल 06 संक्रमित मरीज़ों की मृत्यु हो चुकी हैं।
   
ठाणे जिला के भिवंडी परिक्षेत्र में कुल मरीजों की संख्या 3075 पर पहुँच चुका हैं.जिनमें 1042 मरीज़ उपचार के दौरान ठीक हो चुके हैं। कुल 134 मरीज़ों की मृत्यु हो चुकी हैं। इसके साथ ही 1899 मरीज़ों का उपचार विभिन्न अस्पतालों में चल रहा हैं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट