
मुंबई - नासिक राजमार्ग पर भीषण कार दुर्घटना, चार घायल
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Jul 01, 2020
- 591 views
भिवंडी।। भिवंडी के पडघा गांव के पास कांदली गांव सीमा अंर्तगत मुंबई - नासिक राज मार्ग पर कार की दुर्घटना होने से चार लोग गंभीर रुप से जख्मी हुए हैं जिसमें 02 लोग की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही हैं।
मिली जानकारी के अनुसार दोपहर एक बजे के दरम्यान मुंबई से नासिक के तरफ जा रही कार क्रमांक MH15 HC 0152 कांदली गांव के पास टायर फट जाने से सड़क के मध्य में बने डिवाइडर को पार करते हुए नासिक से मुंबई की तरफ आ रही टेंम्पो को टक्कर मारते हुए दुर्घटना गस्त हो गयी.कार में सवार 04 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये.स्थानिको ने घायल चारों व्यक्तियों को कार का दरवाजा तोड़कर निकाला। घटना स्थल पर पहुँची पडघा पुलिस ने घायलों के उपचार हेतु सिविल अस्पताल भेज दिया हैं जिसमें दो लोगों की हालत नाज़ुक बताई जा रही हैं।
रिपोर्टर