
भिवंडी में कोरोना मरीजों की संख्या पहुँचा 5518
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Jul 19, 2020
- 1333 views
⬛ शहर क्षेत्र 35 व ग्रामीण परिक्षेत्र 75 कुल 110 नये मरीज आज
⬛ शहर 00 ग्रामीण 01 कुल आज 01 मौत
भिवंडी।। शहर तथा ग्रामीण परिसर में वैश्विक महामारी " कोरोना " लगातार कहर बरपा रहा हैं। दिनों दिन मरीज़ों की संख्या तथा मृतकों की संख्या में वृद्धि होने से नागरिकों में भय का वातावरण निर्माण हुआ है। वैश्विक महामारी से लगे देश व्यापी लाॅक डाउन के कारण लोग अपने अपने घरों में कैद हैं। रोजगार के साधन सहित सभी यातायात व आवागमन बंद है। शासन व प्रशासन वैश्विक महामारी कोरोना पर लगाम लगाने में पूरी तरह असमर्थ साबित हुआ है।
◾शहर परिसर की स्थिति :
आज 19 जुलाई रविवार, 35 नये मरीज पाऐ जाने से मरीज़ों की संख्या 3098 पर पहुँचा हैं.जिनमें आज 00 मरीज़ो की मृत्यु होने से मृतकों की संख्या 175 पर पहुँचा चुका है। इसके साथ ही आज 62 लोग उपचार के दरमियान ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज किये गये जिसके कारण ठीक होने की कुल संख्या 2262 पर पहुँच चुका हैं.वही पर 661 संक्रमित लोगों का अब भी विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा हैं.विभिन्न 115 क्षेत्रो को कंटनमेट जोन घोषित किया है।
◾कहां कितने मरीज आज मिले:
नदीनाका परिसर से 02 पुरुष 03 महिला, नबी बस्ती 08 महिला,भाग्य नगर 03 पुरुष 02 महिला,पदमानगर 02 पुरुष, अंजूर फाटा 01 महिला, ईदगाह रोड़ 02 पुरुष 01 महिला, संगमपाडा 03 पुरुष 01 महिला,गैबीनगर 01 महिला, मिल्लतनगर 01 पुरुष,कामतघर 03 पुरुष 01 महिला तथा अवचित पाडा से 01 पुरुष संक्रमित हुआ है। वही पर गायत्रीनगर,शांतिनगर, आजमीनगर तथा भंडारी कंपाउड परिसर से आज एक भी मरीज नहीं मिले। आज कुल 35 नये मरीज़ मिले। जिनमें 17 पुरुष 18 महिला शामिल हैं।
◾ग्रामीण परिक्षेत्र की स्थिति:
ग्रामीण परिक्षेत्र में आज 75 नये मरीज़ मिलने से कुल मरीज़ों की संख्या 2420 पर पहुँचा। जिनमें आज 01 मरीज़ की मृत्यु होने से मृतकों की संख्या 64 पर पहुँचा हैं। इसके साथ ही कुल 1040 लोगों का उपचार चल रहा है। वही पर उपचार के दौरान 1316 संक्रमित लोग ठीक हो चुके है.परिसर के विभिन्न 219 क्षेत्रों को कंटनमेट जोन घोषित किया गया है।
◾कहां कितने मरीज आज मिले:
अनगांव कार्यक्षेत्र से 12,कोन कार्यक्षेत्र 18,खारबांव कार्यक्षेत्र 31,पडघा कार्यक्षेत्र 07, दाभाड 04 और दिवा अंजूर कार्यक्षेत्र से 03 कुल 75 नये संक्रमित मरीज़ मिले है। इसके साथ ही खर्डी से 01 संक्रमित मरीज़ की आज मृत्यु हुई है।
◾ठाणे जिला के भिवंडी तालुका में मरीज़ो की स्थिति:
शहर तथा ग्रामीण परिसर मिलाकर कुल मरीजों की संख्या 5518 पर पहुँच चुका हैं.जिनमें से 3578 लोग उपचार के दरम्यान ठीक हो चुके है.239 लोगों की मृत्यु हो चुकी है.इसके साथ ही 1701 लोगो का उपचार चल रहा है
रिपोर्टर