
भिवंडी शहर में 31 जुलाई तक आगे बढ़ा लाॅक डाउन, मगर कुछ मिलेगी छूट
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Jul 19, 2020
- 1708 views
भिवंडी।। मुंबई से सटे ठाणे जिला के भिवंडी शहर में भी कोरोना वायरस का केस थमने का नाम नहीं ले रहा हैं। इसके संक्रमण को रोकने के लिए एक बार फिर भिवंडी शहर महानगरपालिका ने लॉकडाउन को 31 जुलाई तक के लिए आगे बढ़ा दिया है। किन्तु इस बार कुछ छूट मिलेगी।
लॉकडाउन को आगे बढ़ाने का निर्णय भिवंडी महानगर पालिका आयुक्त डाॅ. पंकज आशिया ने रविवार को शाम लिया है। आगे बढ़ाया गया लॉकडाउन 19 जुलाई की सुबह 7 बजे से लागू हो 31 जुलाई को समाप्त होगा।
कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए महानगर पालिका ने पहले से कंटनमेट जोन में लाॅक डाउन की घोषणा कर रखा था. पालिका प्रशासन की तमाम कोशिशों के बाद भी भिवंडी में कोरोना के केसेस में कमी नहीं आ रही है। जिसेक चलते उन्होंने यह लॉकडाउन समाप्त होने से पहले ही बारह दिनों के लिए लॉकडाउन को एक्सटेंड कर दिया है। इसके साथ ही आयुक्त डाॅ.पंकज आशिया ने कहा कि जैसे सब पहले नियम कानून लागू थे वैसे ही आगे भी लागू रहेगा। जिसके उलंघन पर कानूनी कार्रवाई किया जायेगा। किन्तु शासन के आदेशानुसार माल, मार्किट कॉम्पलेक्स को छोड़ कर सभी दुकानें P-1 व P -2 यानी एक दिन एक तरफ व दूसरी दिन दूसरे तरफ की दुकानें दुकानदार खुली रख सकते है। तथा इसकी भी समय सीमा तय किया है। सुबह 09 बजे से शाम 05 बजे तक दुकानें खुली रखने की इजाजत दिया है।
भिवंडी में रविवार को COVID-19 के 35 नए केस सामने आए हैं, वहीं अब तक 175 लोगों ने इस बीमारी के सामने घुटने टेक दिये । इस तरह से भिवंडी में कोरोना वायरस केसेस की संख्या 3098 के आंकड़ा को पार कर चुकी है। वही पर कुल 2262 लोग उपचार के दौरान ठीक भी हो चुके है। तथा अभी 661 लोगो का उपचार चल रहा है।
रिपोर्टर