शौंच करने जा रहे युवक पर प्राण घातक हमला, सात लोगो के खिलाफ मामला दर्ज

भिवंडी।। भिवंडी ग्रामीण परिसर के चरनीपाडा, रहनाल गांव के युवक  रात 8 बजे शौचालय करने जा रहा था। पहले से घात लगाए बैठे सात लोगो ने युवक पर हमला कर देने की घटना नारपोली पुलिस स्टेशन अंर्तगत घटित हुई है। पुलिस ने सात लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चरनीपाडा,रहनाल गांव निवासी रोशन बाबु कुरे (17) रात 8 बजे शौचालय करने जा रहा था। इसी दरम्यान गोपी गिरी,कन्हैया गिरी,कृष्णा गिरी,दाऊ गिरी,अमित,महादेव, किशोर पाटिल ने आकर गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। तथा रोशन बाबु कुरे के घर पर भी पथराव किया गया। इसके पूर्व भी गोपीगिरी तथा रोशन का विवाद हुआ था। जिसको मन में दुश्मनी पाले हुए गोपीगिरी ने सुनियोजित ढंग से अपने साथियों के साथ प्राण घातक हमला किया था। रोशन ने इसकी‌‌ शिकायत नारपोली पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाया। पुलिस ने सातों लोगो के खिलाफ भादंवि के कलम324,323,143,146,148,149 व 427 प्रमाणे मामला दर्ज किया है। जिसकी जांच पुलिस हवलदार एस.एस.बोरणारे कर रहे है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट