अपना पूर्वांचल महासंघ की कार्यकारिणी का हुआ गठन

मुंबई (रोहित शुक्ला) ।। तेजी से विकास की तरफ अग्रसर हो रहे अपना पूर्वांचल महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा के पश्चात महाराष्ट्र प्रदेश की कार्यकारिणी की घोषणा की गई जिसके तहत अजय शुक्ला को महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया गया उनके साथ ही विशेष आमंत्रित सदस्य, उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव व कार्यकर्ताओं की भी नियुक्ति की गई ।

बता दें कि पूर्वांचल के विकास की दृष्टि से बनाए गए अपना पूर्वांचल महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा के पश्चात महाराष्ट्र प्रदेश स्तर पर भी कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसके अंतर्गत अजय शुक्ला को प्रदेश अध्यक्ष तो वही लक्ष्मण द्विवेदी व बृजेश मिश्रा को विशेष आमंत्रित सदस्य के पद पर नियुक्त किया गया इसके साथ ही उपाध्यक्ष पद पर अनिल यादव, एडवोकेट प्रीति उपाध्याय, आर एन चौबे, प्रदीप त्रिपाठी, संदीप सिंह, फूलचंद पांडे, लक्ष्मी नारायण पांडे, एडवोकेट पंकज तिवारी, डॉ श्याम पांडे, सीए वेद प्रकाश पांडे, प्रोफेसर प्रमोद कुमार शुक्ला, नीलेश शुक्ला, सतीश राय व दयाशंकर यादव को नियुक्त किया गया तो वही महासचिव पद पर रवि गुप्ता, प्रेम यादव, रवि शंकर दुबे, वीरेंद्र बहादुर यादव, डॉ. महेंद्र कुमार मिश्रा, सी पी मिश्रा, मंगेश कनौजिया, दुर्गेश कुमार दुबे व विनय मिश्रा को नियुक्त किया गया इसके साथ ही सचिव पद पर डॉ अमित शर्मा, सुरेश कनौजिया, रुपेश मिश्रा, हरिकेश यादव, अमरनाथ मिश्रा, शशि श्रीवास्तव, तारकेश्वर त्रिपाठी, अनिल तिवारी, राकेश दुबे, कृष्ण मोहन शुक्ला, योगेश शुक्ला, दिनेश हरी लाल अग्रहरि, सुरेश चौहान, योगेश त्रिपाठी, कृष्णा यादव, श्याम गुप्ता, एडवोकेट संदीप तिवारी व अजय तिवारी की नियुक्ति की गई तो दूसरी तरफ कार्यकर्ता के रूप में थाने महिला मोर्चा अध्यक्ष साधना पांडे, एडवोकेट रवी जयसवाल, एडवोकेट साधना यादव, हरीश चंद्र मिश्रा को पुना अध्यक्ष, श्याम दुबे अकोला अध्यक्ष, अवध नारायण मिश्रा नागपुर अध्यक्ष, सुरेश मिश्रा जलगांव अध्यक्ष, लेखराज सिंह औरंगाबाद अध्यक्ष, अशोक कुमार जालना अध्यक्ष, गोपाल यादव धूलिया अध्यक्ष, रामू फूल चंद तिवारी अहमदनगर अध्यक्ष, वेद प्रकाश ओझा भुसावल अध्यक्ष, सर्वेश दुबे मालेगाव अध्यक्ष, अविनाश यादव नासिक अध्यक्ष एवं विजय दुबे अमरावती अध्यक्ष पद पर नियुक्त किए गए । राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट अशोक कुमार दुबे ने कहा कि इनकी नियुक्ति से जहां संस्था को मजबूती मिली है वहीं जगह जगह से लोगों के जुड़ने से पूर्वांचल के विकास को और अधिक गति प्रदान करने में सहयोग भी मिलेगा ।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट