जौनपुर: दहेज में स्कार्पियो और दस लाख रुपये न देने पर नहीं आई बरात

 जौनपुर ।। बक्शा थाना क्षेत्र के खमपुर गांव में सोमवार की शाम दहेज पूरी न होने पर बरात ही नहीं पहुंची। लड़की पक्ष देर रात लड़के पक्ष से फोन पर बात किये तो स्कार्पियो एवं 10 लाख रुपये दहेज न देने के कारण बरात न आने की बात बताई। इस बात की जानकारी होते ही लड़की पक्ष के लोगो की सारी तैयारी धरी-धरी की धरी रह गई। मंगलवार की सुबह थाने पहुंचे लड़की पक्ष के लोगों ने दहेज का मुकदमा दर्ज कराया। 

              उक्त गांव निवासी मनोज यादव ने मुकदमा दर्ज कराया की मेरे भाई जैसराज की पुत्री मनीता यादव की शादी नेवढ़िया थाना क्षेत्र के इमामशाह गुतवन निवासी उदयराज यादव के पुत्र रविन्द्र यादव के साथ बीते मई माह में तय थी। कोरोना संक्रमण के कारण शादी 30 नवम्बर तय हुई थी। शादी के अगुआ रस्तीपुर निवासी दयाशंकर यादव ने शादी तय करवाई थी। 

      दहेज के रूप में दो लाख रुपये व एक बुलेट मोटरसाइकिल तय थी। शादी की तैयारी पूरी करते हुए निमंत्रण पत्र भी बटवां दिया गया था। शाम को बरात आने में देरी होने पर जब फोन पर लड़का पक्ष से कारण पूछा गया तो उन्होंने दहेज में एक स्कार्पियो व 10 लाख देने पर ही बरात आने की बात कही।

     इतने लंबे दहेज की मांग सुन हमलोग अवाक रह गए। शादी की तैयारी धरी-धरी की धरी रह गई। सुबह बक्शा थाने पहुंच दूल्हा व उसके पिता के खिलाफ दहेज का मुकदमा दर्ज कराया गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट