ट्रैक्टर रैली निकाल रहे सपाइयों से पुलिस की नोकझोंक

कौशांबी ।। यूपी के कौशांबी पुलिस महकमे में उस समय खलबली मच गई। जब एकाएक सपाई किसान कानून के विरोध में नारेबाजी करते हुए ट्रैक्टर रैली लेकर मंझनपुर मुख्यालय पहुंच गए। अचानक सपाइयों को देख पुलिस के होश फाख्ता हो गए। सपाई नारेबाजी करते कलेक्ट्रेट की तरफ जाने लगे। लेकिन पुलिस ने उन्हें कोतवाली के सामने ही रोक लिया। पुलिस के जवान जबरन उन्हें कोतवाली के भीतर ले जाने की कोशिश करने लगे। सपाइयों की संख्या अधिक होने के कारण पुलिस के जवान एक-एक कार्यकर्ता को जबरन घसीटने लगे। पुलिस कर्मियों के बर्बरतापूर्ण रवैये से सपाई छुब्ध होकर सड़क पर ही बैठकर हंगामा करने लगे। सपा जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव सहित अन्य कार्यकर्ताओं से कोतवाल की नोकझोक होने लगी। हालांकि पुलिस के आगे सपाइयों की एक नहीं चली और पुलिस कर्मियों ने जबरन उन लोगों को लॉक अप में बंद कर दिया। लॉक अप के भीतर भी सपाई सरकार विरोधी नारेबाजी करते रहे। मंझनपुर मुख्यालय सहित चायल व सिराथू में भी सपाइयों ने ट्रैक्टर रैली निकाल कर किसान कानून का विरोध जताया। 

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट