
रामकेश एम.यादव को साहित्यकार सम्मान से किया गया समानित
- रामसमुझ यादव, ब्यूरो चीफ मुंबई
- Jan 28, 2021
- 484 views
मुंबई।। उत्तरप्रदेश दिवस समारोह (2021) के शुभ अवसर पर हिंदी साहित्य की सतत सेवा और श्रेष्ठ लेखन के लिए उत्तर साहित्यश्री रामकेश एम. यादव को विलेपार्ले स्थित दीनानाथ मंगेशकर हॉल में यू.पी. के क़ानून मंत्री बृजेश पाठक, महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला के शुभ हाथों सम्मानित किया गया।
रामकेश एम. यादव की दो रचनाएँ महाराष्ट्र राज्य पाठ्य पुस्तक में शामिल की जा चुकी हैं। पंडित दीनदयाल पुरस्कार सहित दर्जनों पुरस्कारों से रामकेश एम यादव को नावाज़ा जा चुका है। तमाम साहित्यकारों, गणमान्य नागरिकों ने उन्हें अपनी शुभकामनायें दीं हैं।
सामाजिक-सांस्कृतिक संस्था अभियान के अध्यक्ष अमरजीत मिश्र के अगुवाई मे हर साल की तरह इस बार भी आयोजन किया गया था। फ़िल्म अभिनेता रवि किशन सहित कुछ अन्य महान विभूतियों का भी सम्मान किया गया।
रिपोर्टर