महिलाओं को बार-बार थानों का चक्कर न लगाना पड़े,पीड़ित महिलाओं को दी जाय प्राथमिकता- उषा रानी

भदोही ।। जनपद में महिलाओं के प्रति उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही किया जायेगा, इस कार्य में लापरवाही/शिथिलता/उदाशीनता बरतने वाले अधिकारियांे के कार्यशैली को गम्भीरता से लेते हुए उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही होगी। महिलाओं को बार-बार थानों का चक्कर न लगाना पड़े। पीड़ित महिला के शिकायतों को प्राथमिकता देते हुए दोषी पाये जाने वालो के विरूद्ध तत्काल एफ0आई0आर0 दर्ज कर कार्यवाही की जायं। उन्होने पुलिस विभाग समस्त थानाध्यक्षों के अनुपस्थिति पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की और कहा कि अगले महिला जन सुनवाई बैठक में अनुपस्थित होने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया जायेगा। उन्होने समस्त थानाध्यक्षों के प्रगति रिपोर्ट में देरी करने पर भी नाराजगी व्यक्त की है, और कहा कि अगले बैठक में उपलब्ध कराये। अन्यथा कार्यवाही के लिए आयोग को पत्र भी सम्बन्धित अधिकारियों से लिखवाया जायेगा। दूर दराज ग्रामीण अंचलों से आये फरियादियों ने 27 प्रार्थना पत्र दिये जिसमें मौके पर ही 02 शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया।

उक्त निर्देश उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्या सुश्री ऊषा रानी ने  ज्ञानपुर तहसील सभागार में सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दी है। उन्होने कहा कि महिलाओं के उत्पीड़न सम्बन्धी शिकायतों को दोनो पक्षों को समझाकार सहमती के आधार पर निस्तारण कराया जाये। यह भी कही कि इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही/शिथिलता/उदाशीनता बरतने वाले अधिकारियों को दण्डित किया जायेगा। जनपद से दूर दारज ग्रामीण अंचलों से आयी विभिन्न महिलाओं की समस्याओं के शिकायत पत्रो को सम्बन्धित अधिकारियो को मौके पर उपलब्ध कराया और त्वरित गति से निस्तारण करने का निर्देश दिया। यह भी कही कि अगर अगली बैठक में आने तक सभी समस्याओ का निस्तारण प्रत्येक दशा में सम्बन्धित विभागो के अधिकारी कर दे अन्यथा खैर नही होगी। 

इस दौरान उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्या सुश्री ऊषा रानी ने महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल एंव जेल   का निरीक्षण किया। उन्होने परिसर में काफी गन्दगी दिखाई देने पर नाराजगी व्यक्त की और निर्देश दिये की समुचित ढ़ग से साफ-सफाई का कार्य कराया जाय, ओ0पी0डी0 कक्ष का निरीक्षण किये एवं दवाओं की उपलब्धता के बारे में भी जानकारी ली।

इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, प्रोवेशन अधिकारी महेन्द्र यादव, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 लक्ष्मी सिंह, तहसीलदार ज्ञानपुर, महिला थाना अध्यक्ष, आदि लोग उपस्थित थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट