दिन दहाड़े हत्या के प्रयास से क्षेत्र में फैली सनसनी

चांद से सवांददाता अभिमन्यु सिंह की रिपोर्ट

चांद(कैमूर)।। बनारस से लौटते समय अपराधीओं ने किया हमला बाल बाल बचे जिला परिषद सदस्य प्रत्याशी प्रभात कुमार पाण्डेय वृहस्पति वार दिन में एक बजे मर्णिकणिका बनारस से रिश्तेदार के मृतक संस्कार में भाग लेकर घर भरारी कला वापस लौट रहे थे। पहले से इंतजार कर रहे अपराधी ओं ने बसहा एवं नौडीहा गाँव के बीच में  रोक लिया।  जानकारी के अनुसार अपराधी उत्तर प्रदेश से पिछा कर रहे थे।बसहा एवं नौडीहा गाँव के बीच खाली जगह पर हमला करने के लिए अपराधीओं को सही स्थान मिला था।भरारी कला के निवासी प्रभात कुमार पाण्डेय एवं साथी अमन पाण्डेय टाटा सफारी से घर वापस लौट रहे थे। अपराधीओं ने गाड़ी को रोकवाया। गाड़ी रूकने के बाद अपराधीओं ने गाड़ी उतरने को कहा। गाड़ी से नहीं उतरने पर दोनों पक्षों में बहस हुआ। बाद में अपराधियों ने हथियार निकाल लिया। दोनों पक्षों के बीच हो हल्ला के बीच ग्रामीण दौड पडे जिससे अपराधी भाग खड़े हुए। ग्रामीणों ने अपराधी को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना की जानकारी देते हुए प्रभात कुमार पाण्डेय ने बताया कि अपराधीओं की संख्या चार थी। उन्होंने ने कहा अपराधी बिना नंबर वाली दो मोटरसाइकिल से थे। प्रभात कुमार पाण्डेय ने कहा कि अपराधीओं की मंशा मेरी हत्या करने की थी। बाद में जूटे परिवार के सदस्यों ने इलिया थाना प्रदेश में एफआईआर दर्ज कराया। दुर्घटना से बाल बाल बचे प्रभात कुमार पाण्डेय ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। प्रभात कुमार पाण्डेय के पिताजी राजू पाण्डेय गाँव में दंगल के आयोजन करा रहे थे। दंगल में भाग लेने के लिए प्रभात कुमार पाण्डेय गाँव वापस लौट रहे थे। क्षेत्र में दिन दहाड़े हत्या के प्रयास करने की कृत्य से लोगों में दहसत है।इस संबंध में थाना प्रभारी संजय कुमार से पुछा गया तो उन्होंने इस प्रकार की किसी घटना से अनभिज्ञता जाहिर किया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट