वन विभाग के अधिकारियों को सूचना मिलने के बाद भी नहीं बच पा रहे हैं हरे भरे महुआ के पेड़

कौशाम्बी ।। जिले के  मंझनपुर तहसील के करारी थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव के पास सड़क के किनारे हरे विशाल फलदार महुआ का पेड़ इलेक्ट्रॉनिक मशीन से धुआंधार काट ले जा रहे थे। करारी थाना क्षेत्र में हरे पेड़ों की कटाई रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। पुलिस प्रशासन हरे पेड़ काटने वालों पर क्यूं नही लगाम लगा पा रही हैं।

हरे पेड़ों की कटाई करने वालों के खिलाफ फोन करके वन विभाग के अधिकारियों को अवगत कराये जाने के बाद भी लकड़ी माफियाओं ने बेखौफ होकर रोड के किनारे हरे महुआ का पेड़ काट रहे थे। इनको किसी अधिकारी का तनिक भी डर नहीं है और न ही किसी का खौफ है। और न ही प्रशासन इन पर अंकुश लगा पा रही है। सरकार तथा प्रशासन वृक्ष लगाओ अभियान पर जोर देती है। दूसरी तरफ विशाल दार हरे वृक्ष की कटायी जोर पर चल रही है। क्यूं इन पर प्रशासन मेहरबान है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट