पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का कौशांबी जनपद में आगमन कल

करारी,कौशाम्बी ।। उत्तर प्रदेश के  पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का जनपद कौशाम्बी में बुधवार को आगमन है। सपा मुखिया कार द्वारा लखनऊ से अपरान्ह १ बजे करारी कस्बा पहुंचेंगे। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मौला मौला बक्स की पुत्री की शादी के उपलक्ष्य में उनके आवास पर जाएंगे। इसके बाद कार द्वारा वापस लखनऊ के लिए रवाना होंगे। सपा मुखिया का यह कार्यक्रम केंद्रीय कार्यालय से तत्काल में जारी होने से प्रशासन चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के लिए जुट गया है। 

करारी नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन व समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव मौला बक्स की बेटी खुशनूर फात्मा की २२ मार्च को शादी थी। शादी के दिन सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री सपा मुखिया अखिलेश यादव अपरिहार्य कारणों से समारोह में नही पहुंच सके। शादी समारोह के एक दिन बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय से तत्काल में प्रोटोकाल जारी किया गया है। प्रोटोकाल में बताया गया है कि सपा मुखिया अखिलेश यादव बुधवार को अपरान्ह १ बजे करारी के पूर्व चेयरमैन व सपा जिला महासचिव मौला बक्स के घर पहुंचकर उनकी नवविवाहित पुत्री को आशीर्वाद देंगे। इसके बाद कार द्वारा वापस लखनऊ के लिए रवाना होंगे। इसके पूर्व शादी समारोह के दिन पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, पूर्व कबीना मंत्री राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज, लोहिया वाहिनी प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामकरन निर्मल आदि सपा नेता शादी समारोह में पहुंचकर नव दम्पति को आशीर्वाद दिए थे। ज्ञात हो कि इसके पूर्व भी वरिष्ठ सपा नेता पूर्व चेयरमैन मौला बक्स की बड़ी बेटी व अन्य समारोह के अवसर पर उनके आवास पर समाजवादी पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव का चार बार आगमन हो चुका है। समाजवादी पार्टी कार्यालय से तत्काल में कौशाम्बी आगमन के लिए प्रोटोकाल जारी होते ही प्रशासन चाक चौबंद व्यवस्था के लिए जुट गया है। जिला महासचिव मौला बक्स के बेटे युवा सपा नेता शमशाद बक्स ने बताया कि कार्यक्रम की पूरी तैयारी हो चुकी है। आवास के पास जगह जगह बैरिकेडिंग की जा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कस्बा सहित जिलेभर के सपाई गदगद हैं। सपा नेता सभासद मो इमरान कुरैशी ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के करारी आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। उन्होंने करारी नगर पंचायत में आगमन की रूपरेखा के लिए कार्यकर्ताओं की तरफ से आभार ज्ञापित किया है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट