भारतीय बेरोजगार मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सरकार के विरोध में राष्ट्रव्यापी EVM और प्रतीकात्मक डिग्री की प्रतिमा जलाई

कौशाम्बी ।। जिले में भारतीय बेरोजगार मोर्चा द्वारा कौशाम्बी जनपद में राष्ट्रव्यापी प्रतीकात्मक डिग्री जलाने का आंदोलन किया गया। आपको बता दूं कि इस कोरोना महामारी की वजह से देशभर में चिंताजनक परिस्थिती पैदा हुयी हैं। लेकीन लॉकडाउन की वजह से पीछले साल से अब तक 13 करोड से अधिक नौकरियाँ चली गई। NCRB की रिपोर्ट के अनुसार हर दिन 38 बेरोजगार आत्महत्या करते हैं। इस बेरोजगारी पर कोई पक्ष कोई नेता कोई संगठन आवाज नहीं उठा रहे हैं। भारतीय बेरोजगार मोर्चा ने इस बात की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए बढती बेरोजगारी और सरकार के खिलाफ में आज दि. 17 मई 2021 को EVM की प्रतिमा और प्रतीकात्मक डिग्री जलाओ आंदोलन का आयोजन किया था। जिसको लेकर सोशल मिडिया में विशेष ट्विटर पर ट्रेंड चलाया गया। जिसमे भारत के सुशिक्षित बेरोजगारों ने सरकार पर निशाना साधते हुए सहभाग लिया और इस आंदोलन को सफल बनाया। बहुजन मुक्ति पार्टी के जोनल अध्यक्ष विक्रम सिंह एडवोकेट व जिला अध्यक्ष धर्मवीर भारती के नेतृत्व में जिले के रसूलपुर गिरसा, भरवारी, मौली, मझियांवा, अल्लीपुर, बिसारा, अगियौना, बरलाहा, करारी, चायल, अम्बावा पूरब, मंझनपुर, आदि स्थानों पर यह आंदोलन देखने को मिला।

भारतीय बेरोजगार मोर्चा की मांग हैं की, जिस नौकर भर्ती पर सरकार द्वारा पाबंदिया लायी गयी हैं, उसे तुरंत प्रभाव से हटाया जाएं और जल्द से जल्द शेष भरती को पूरा करें। जब तक नौकरी नही मिलती तब तक सुशिक्षित बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता प्रदान किया जाए। कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम को बंद कर के पूर्ववत सरकारी परमानेंट भर्ती शुरू की जाये। उम्र की सीमा खत्म होने से पहले ही सुशिक्षित युवाओं को रोजगार उपलब्ध किया जाए। सभी प्रकार की नौकरी भर्ती में महिलाओं को संख्या के अनुपात में प्रतिनिधित्व दिया जाये । यह मांगे सरकार के सामने रखी गयी हैं। सरकार को जगाने के लिये इस आंदोलन का अगला चरण प्रतीकात्मक डिग्री जलाओ आंदोलन आज सफलता पूर्वक समापन किया गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट