
ब्लाक प्रमुख पद के लिए भाजपा की तरफ से विद्या तिवारी का नामांकन पत्र दाखिल
- संदीप मिश्र, ब्यूरो चीफ जौनपुर
- Jul 08, 2021
- 906 views
जौनपुर जनपद के सुइथाकला ब्लॉक प्रमुख पद के लिये भाजपा प्रत्याशी श्रीमती विद्या तिवारी जी पत्नी श्री राजेन्द्र प्रसाद तिवारी (वर्तमान प्रधान) के पर्चा दाखिला से पूर्व डॉ उमेश तिवारी (प्रबंधक एस वी डी गुरुकुल महाविद्यालय) के नेतृत्व में क्षेत्र के माननीय लोगों के समर्थन से विद्यालय से ब्लाक कार्यालय तक पद यात्रा की गई ।इसके बाद नामांकन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
नामांकन कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता माननीय मंत्री गिरीश चंद्र यादव जी, माननीय विधायक बदलापुर श्री रमेश चंद्र मिश्र जी, श्री पुष्पराज सिंह( जिला अध्यक्ष जौनपुर) एवं काफी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे जिसमे प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष भाजपा श्री संतोष सिंह जी, क्षेत्रीय मंत्री भाजयुमो श्री पवन पाल जी, सोशल मीडिया के जिला सहसंयोजक श्री आदर्श सिंह जी ,श्री विपिन तिवारी जी, अंगद तिवारी जी ,श्री भानुप्रताप सिंह जी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्री राकेश वर्मा जी,श्री संजय सिंह जी , श्री राजेश उपाध्याय जी, श्री दुष्यंत मिश्र जी, डॉ रणंजय सिंह जी,सिंघम अतुल पांडेय व क्षेत्र के बहुत से वरिष्ठ पार्टी तथा सामाजिक कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। श्रीमती विद्या तिवारी को
भाजपा से टिकट मिल जाने से क्षेत्र के पार्टी व सामाजिक कार्यकर्ता उत्साहित हैं।
रिपोर्टर