नाबालिग बेटी का यौन शोषण करनेवाला पिता गिरफ्तार


 
ठाणे। नराधम बाप ने अपनी १४ साल की बेटी का लगातार चार साल यौन शोषण किया। लड़की ने इसकी जानकारी पड़ोसी को दी। इसके बाद पड़ोसी ने स्थानीय कासारवडवली पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने ४० साल के पिता को गिरफतार कर लिया है। 
पुलिस जानकारी के अनुसार कासारवडवली परिसर में रहनेवाली पीडि़ता के माता-पिता सात साल पहले एक-दूसरे से अलग हो गए थे। तब से लडकी और पिता  साथ रहते थे। जबकि उसकी मां और भाई अलग रह रहे थे। इसी अवधि के दौरान लडकी के साथ उसके पिता ने यौन शोषण किया। स्थानीय पुलिस ने पीडि़ता को मेडिकल जांच के लिए भेजा है। कहा जा रहा है कि जब लडकी सात साल की थी तो उसी समय से वह अ्पने पिता के साथ रह रही थी। उसे घर से बाहर जाने की अनुमति नहीं थी।पीडिता ने पुलिस को बताया कि उसका पिता लगातार शारीरिक शोषण किया करता था। आरोपी पिता वायरमेन का काम करता है। पुलिस ने इस बात की सूचना पीडि़ता की मां को भी दिया है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट