यूपी में सरकार बनने पर 300 यूनिट बिजली मुफ्त, युवाओं को रोजगार देगी आप--सभाजीत सिंह


कौशाम्बी ।। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो 300 यूनिट बिजली मुफ्त युवाओं को रोजगार, किसानों को फसल का उचित मूल्य की आम आदमी पार्टी सरकार देगी श्री सिंह जनपद की सिराथू विधानसभा की शमशाबाद में यूपी जोड़ो अभियान के तहत लोगों को संबोधित करते हुए यह बात कही।


उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में होने वाले 2022 विधानसभा चुनाव में दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार के विकास मॉडल पर लडेगी। उन्होंने कहा कि चिकित्सा जैसी बुनियादी जरूरतों को उत्तर प्रदेश में बेहतर बनाएगी आम आदमी पार्टी बनाएगी उन्होने कहा कि 8 जुलाई से प्रदेश के सभी जिलों में शुरु हुई यूपी जोड़ो सदस्यता अभियान को लेकर जनता में बेहद उत्साह है और समर्थन प्राप्त हो रहा है ।


उन्होंने कहा कि बुनियादी मुद्दों पर राजनीति करने वाली आम आदमी पार्टी को यूपी में अपार जनसमर्थन मिल रहा है। पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल की नीतियों और उनके विकास के मॉडल से यहां की जनता बेहद प्रभावित है। प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि  योगी राज में अपराध, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई आदि से परेशान लोग यूपी के विकास के लिए यहां भी केजरीवाल मॉडल लाना चाहते हैं। श्री सिंह ने कहा कि नफरत और बदले की राजनीति करने वाली नकारा सरकार के खिलाफ परिवर्तन की बयार उठ खड़ी हुई है। पार्टी के साथी घर- घर जाकर बड़ी संख्या में नए सदस्य बना रहे हैं। जगह-जगह कैंप भी लगाए जा रहे हैं। हर जिले में मिस्ड कॉल नंबर जारी किए गए हैं और सदस्यता लेने के लिए एप भी लांच किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों  में यह अभियान पूरे उत्साह के साथ आगे बढ़ रहा है। सभी जिलों से अभियान की प्रगति के अच्छे आंकड़े सामने आए हैं कार्यकर्ताओं के उत्साह से पूरे प्रदेश में आम आदमी पार्टी का यूपी जोड़ो अभियान छा गया है।


कार्यकर्ताओं में भरा जोश


कौशाम्बी प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कार्यकर्ताओं के उत्साह की सराहना की। कहा कि पार्टी संयोजक केजरीवाल की नीतियों को लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है। एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य पाने के लिए हमें बस लोगों तक पहुंचने की जरूरत है यही प्रयास 2022 के विधानसभा चुनाव में परिवर्तन की आंधी में तब्दील होगा। इसलिए हमें जरा भी कसर नहीं छोड़ी है। घर घर जाकर, शिविर लगाकर हर तरह से नए सदस्य जोड़ने हैं । जिला अध्यक्ष ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के विकास मॉडल और प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के जुझारू नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए खुद से भी बड़ी संख्या में लोग सदस्य बनने के लिए आगे आ रहे हैं। लोगों के इसी प्यार को हमें परिवर्तन की ऐसी आंधी में तब्दील करना होगा, जो सभी मोर्चे पर नाकाम योगी सरकार का सारा मद और अहंकार नेस्तनाबूद कर दे। सभा को आम आदमी पार्टी के प्रदेश महासचिव दिनेश सिंह पटेल ने कहा वह पार्टी के साथ बहुत तेजी से जुड़े हैं उत्तर प्रदेश की जाति और धर्म की राजनीति से ऊब चुके है प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है।


कार्यक्रम के आयोजक विष्णु कुमार जयसवाल उर्फ बाबा ने प्रदेश अध्यक्ष सहित सभी अतिथियों का स्वागत किया और कहा कि प्रति विधानसभा 25000 सदस्य बनाने का पार्टी ने जो लक्ष्य निर्धारित किया है उसको पूरा करके देंगे।कार्यक्रम को पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जिला प्रभारी चंद्रभान यादव प्रदेश सचिव विवेक सिंह,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव शेख मुईनुद्दीन, अल्पसंख्यक ज़िला अद्द्यच प्रयागराज खलील उल्ला अंसारी अशोक यादव जिला अध्यक्ष नैमिष खरे, पर कुमार महिला विंग की प्रदेश सचिव सानिया मिर्जा पूर्व जिला अध्यक्ष रिजवान अहमद महंत मौर्य शरद खरे यूथ विंग के जिलाध्यक्ष मोहम्मद असद विजय बहादुर,प्रवीण कुमार ,सूरजबली,जयपाल जिद्दी, अली हुसैन ,रणजीत चौधरी, आरिफ फ़ारूक़ी,अनन्य उपाध्याय, आकाश वर्मा, जगलाल सरोज आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे|

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट