राष्ट्रपति की प्रयागराज यात्रा का प्रशासन के द्वारा द्ववेषपूर्ण राजनीतिकरण कर रही मोदी और योगी सरकार

कौशाम्बी ।। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी की प्रयागराज यात्रा को भी भाजपा भुनाने के लिए विपक्षी नेताओं को घरों में क़ैद कर अपनी ओछी मान्सिक्ता का परिचय देते हुए यह दर्शाना चाहती है की वह हिटलर की सोच रखती है।समाजवादी पार्टी महामहिम राष्ट्रपति की प्रयागराज यात्रा पर डॉ ऋचा सिंह को घरों मे नज़रबन्द करने की घटना की कटू निन्दा करती है।महानगर मीडिया प्रभारी सै०मो०अस्करी के अनुसार भाजपा सत्ता से पदमुक्त होने की कगार पर खड़ी है उसे खौफ सता रहा है ।वह अब असंवैधानिक कृत करने से भी नहीं चूक रही है।डॉ ऋचा सिंह व अन्य सपा कार्यकर्ताओं को घर मे क़ैद करना यह दिखाता है की भाजपा संवैधानिक पदों का भी राजनीतिकरण करने से ज़रा भी परहेज़ नही करती।अस्करी ने बताया की महामहिम राष्ट्रपति के आगमन से पहले ही डॉ ऋचा सिंह के आवास पर क्षेत्रिय पुलिस के साथ बड़ी संख्या मे महिला पुलिस उनके आवास के अन्दर डटी रही।उनके घर से बाहर जाने पर पूर्ण रुप से रोक लगा दिया गया।वहीं उनके मुण्डेरा कार्यालय पर शुक्रवार शाम पुलिस पहुँची और कार्यालय मे जाकर ऑफिस खोल कर जाँच पड़ताल की।इसी तरहा अन्य सपा कार्यकर्ताओं को भी घरों से नहीं निकलने दिया गया।महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन ,नगर महासचिव रवीन्द्र यादव रवि ने  इस घटना को सरासर भाजपा की अन्यायपूर्ण और षणयंत्रकारी हरकत बताते हुए कहा इसकी हम सब समाजवादी पार्टी के लोग घोर निन्दा करते हैं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट