वृद्धजनों की सेवा करना बहुत ही पुण्य का कार्य-एडीएम

कौशाम्बी ।। अन्र्तराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर वृद्धाश्रम, ओसा में वृद्धजन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अपर जिलाधिकारी जयचन्द्र पाण्डेय द्वारा वृद्धजनों को वस्त्र एवं फल वितरण किया गया तथा वृद्धजनों को शाल ओढ़ाकर उनसे आर्शीवाद भी प्राप्त किया गया।

अपर जिलाधिकारी नेे कहा कि वृद्धजन हमारे धरोहर हैं। इनकी सेवा करना बहुत ही पुण्य का कार्य है। उनके द्वारा वृद्धजनों से वृद्धाश्रम की व्यवस्थाओं के विषय में भी विस्तृत जानकारी प्राप्त करने पर बताया गया कि घर से भी ज्यादा अच्छी व्यवस्था है, एवं यह वृद्धाश्रम ही अब एक मात्र हम लोगो का सहारा है। यहां पर प्रतिदिन समय-समय पर मीनू के अनुसार नाश्ता एवं भोजन उपलब्ध कराया जाता है। नियमित चिकित्सीय सुविधा भी उपलब्ध करायी जाती है। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर कुमार, वृद्धाश्रम संचालक आलोक राय एडीओ पंचायत कमलाकांत व अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट