अवैध अस्पताल चलाने वाली महिला गिरफ्तार

भदोही ।। जनपद के औराई कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत त्रिलोकपुर नहरा के पास अबैध ढ़ंग से संचालित अस्पताल की संचालिका भी आज पुलिस की गिरफ्त में आ गयी। इनका पति कुछ दिन पहले जेल जा चुका है।मुकदमा अपराध संख्या 10/21 धारा 304 आईपीसी व 15(3)इंडिया मेडिको लीगल एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्ता अंजू गुप्ता पत्नी गणेश प्रसाद गुप्ता निवासिनी त्रिलोकपुर नहरा थाना औराई जनपद भदोही को उसके घर से उपनिरीक्षक वीरेंद्र यादव मय हमराह महिला कांस्टेबल रुचि सिंह व अन्य कर्मचारी गण के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया।*

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट