गोवर्धन पूजा समिति द्वारा वरिष्ठ लोगों को किया गया सम्मानित

वाराणसी ।। वरिष्ठ सम्मानित समाजसेवी जिऊत यादव की अध्यक्षता में मैदागीन सप्तसागर की सम्मानित नागरिकों द्वारा एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें जगोवर्धन पूजा समिति के पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। जिसके दौरान गोवर्धन पूजा समिति के अध्यक्ष अशोक यादव द्वारा सप्तसागर के वरिष्ठ नागरिकों को भी केसरिया साफा पहनाकर सम्मानित किया गया।सम्मान समारोह के दौरान पांच नवम्बर को होने वाला गोवर्धन पूजन उत्सव 2021 के संदर्भ में भी चर्चा की गयी।कार्यक्रम का संचालन पारस नाथ यादव पप्पू ने किया।कार्यक्रम में गोवर्धन पूजा समिति के पदाधिकारी एवं सप्तसागर की सम्मानित जनता उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर मुख्य रूप से गोवर्धन पूजा समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार यादव,विनोद कुमार यादव गप्पू "कोषाध्यक्ष",पारस नाथ यादव पप्पू "महामंत्री" गोवर्धन पूजा समिति के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट