शस्त्र पूजन कर मनाया गया विजय दशमी पर्व

ज्ञानपुर,भदोही ।। विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में विजय दशमी पर्व पर शस्त्र पूजन आज शुक्रवार को कोतवाली क्षेत्र गोपीगंज के होलपुर गांव दुर्गा देवी पंडाल में उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। तत्पश्चात श्रद्धापूर्वक पूजन अर्चन किया गया।

इस अवसर पर संतोष कुमार सेठ ने कहा कि हिन्दू सहिष्णु व दयालु हैं किंतु बं पड़ने पर धर्मरक्षा, राष्ट्र रक्षा, गौरक्षा, संस्कृति रक्षा एवं नारी सम्मान के लिए शस्त्र-अस्त्रों का प्रयोग करने से भी नहीं हिचकते। यह भी कहा कि भगवान राम, कृष्ण एवं मां भगवती दुर्गा ने भी धर्मरक्षा व संत महापुरुषों व सज्जन समाज की रक्षा हेतु अस्त्र-शस्त्र धारण किया था एवं युद्ध में उनका प्रयोग किया था। हिन्दू सनातन से वसुधैव कुटुम्बकम, अतिथि देवोभव, सर्वेभवन्तु सुखिन: के सिद्धांत पर अनवरत चलता आ रहा है।

बजरंग दल के नगर संयोजक  ने हिंदुत्व की रक्षा व संगठन से समाज के प्रति सेवा का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में भारी संख्या में नर-नारी श्रद्धालु जन मौजूद थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट