चंदवक पुलिस ने स्कार्पियो से आठ सौ कि.ग्रा. प्रतिबंधित मांस बरामद कर एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

  जौनपुर। चंदवक पुलिस ने गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर चंदवक पुल के पास से स्कार्पियो से आठ सौ किग्रा प्रतिबंधित मांस बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया  जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह मय फोर्स गश्त कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर सूचना मिली कि प्रतिबंधित मांस चार पहिया वाहन से एक व्यक्ति लेकर वाराणसी जा रहा है। पुलिस चंदवक पुल पर घेराबंदी कर स्कार्पियो से ले जा रहे आठ सौ किग्रा प्रतिबंधित मांस संग एक व्यक्ति को दबोच लिया। पूछने पर उसने अपना नाम मौजम अहमद पुत्र जहीर निवासी वैरीडीहा, थाना देवगांव आजमगढ़ बताया। पुलिस ने गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया तथा स्कार्पियो सीज कर दिया क्षेत्रीय पशु चिकित्सक डॉ राधेमोहन ने जांच कर सैम्पल लेकर बताया कि मथुरा लैबोरेटरिज में जांच के लिये भेजा जाएगा

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट