बच्चा बच्चा चाहता है उत्तर प्रदेश में परिवर्तन-तलत अजीम

कौशाम्बी  ।। कांग्रेस पार्टी ने राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के निर्देश पर 10 दिवसीय मंहगाई हटाओ प्रतिज्ञा यात्रा गुरुवार को चायल विधानसभा में पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस तलत अजीम के नेतृत्व में सराय अकिल कस्बे के फकीराबाद मौलवीगंज दालमंडी से होकर कांग्रेस की महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा यात्रा गुजरी और आखिर में मौलवीगंज में प्रतिज्ञा यात्रा सभा में तब्दील हो गई सभा में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष तलत अजीम ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश की जनता के साथ धोखा किया है देश में महंगाई तेजी से बढ़ रही है जिससे आम जनमानस परेशान हैं उन्होंने कहा कि रोजगार के अवसर छीन लिए गए हैं लोगों के पास 2 जून रोटी की दिक्कत आ चुकी है उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए तलत अजीम ने कहा कि भाजपा के राज में अधिकारी निरंकुश है बढ़ते अपराध अत्याचार भ्रष्टाचार से जनजीवन परेशान हैं कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए तलत अजीम ने कहा कि मंहगाई का असर आम लोगों के किचेन तक पहुंच गया है, लोगों के घरों में पूरी तरह से अब मंहगाई ने विकराल रूप ले लिया और सरकार बिल्कुल बढ़ती महंगाई पर अंकुश लगाने का प्रयास नहीं कर रही है उन्होंने कहा कि भाजपा राज में बढ़ती महंगाई अत्याचार अन्याय से जनता ऊब चुकी है और उत्तर प्रदेश में बच्चा बच्चा परिवर्तन चाहता है और आने वाले समय में आम जनता भाजपा सरकार को सबक सिखाएगी कार्यक्रम में मुख्य रूप से गौरव पाण्डेय,सुरेन्द्र शुक्ल,सचिन पाण्डेय, फरमान अहमद विजमा केसरवानी अनीता चौरसिया, कुसुमा बेगम, माया चौधरी,जय लाल चौधरी,फहीम सिद्दिकी, चांद बाबू अंसारी,विवेक कुमार गौतम,सलमान अहमद,फहीम अहमद ,तौकीर अहमद, चतुर सिंह.सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट