तीन दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को पटना पहुचेंगे केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे

पटना ।। केंद्रीय पर्यावरण,वन व जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामलें, खाद्य व सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे शुक्रवार को बिहार दौरे पर पटना पहुचेंगे। इसके उपरांत वे मुज़फ़्फ़रपुर कुढ़नी में एक स्थानीय कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। शुक्रवार को देर रात बक्सर पहुचेंगे। केंद्रीय राज्यमंत्री श्री चौबे शनिवार को बक्सर में विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे। भोजपुर के जगदीशपुर में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की समीक्षा करेंगे। केंद्रीय राज्यमंत्री श्री चौबे रविवार को मुंगेर दौरे पर होंगे,देर शाम दिल्ली लौटेंगे।

 

                                                  



 

 

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट