भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंगठन के अयोध्या जिलाध्यक्ष को अम्बेडकरनगर में किया गया सम्मानित

अयोध्या ।। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं अयोध्या जिलाध्यक्ष का अंबेडकरनगर आलापुर में एनजेबी शिक्षा समिति द्वारा संचालित महर्षि नागाबाबा दुबरी सिंह स्मारक इण्टर कालेज जेठास कादीपुर में सम्मान किया गया। इसके पहले इण्टर कालेज के वार्षिकोत्सव समारोह में महासंगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रबन्धक प्रदेश अध्यक्ष ओ़ंकार नाथ सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर द्वीप प्रज्जविलत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सिंह को माल्यार्पण और बैंच लगा कर महासंगठन के राष्ट्रीय मीडिया विकास तिवारी ने स्वागत किया। इस दौरान भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंगठन के राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों को महासंगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता बलराम तिवारी ने पद की शपथ दिलाते हुए शपथग्रहण कराया। 

कार्यक्रम के दौरान महा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओंकार नाथ सिंह ने कहा कि किसी भी संगठन की रीढ़ उसके सदस्य होते हैं। सदस्यों की सुरक्षा और सम्मान का दायित्व संगठन का होता है। ऐसे में महा संगठन के सभी साथी अपने को अकेला ना समझें। उनके साथ महा संगठन की पूरी टीम खड़ी है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेश चन्द्र पाण्डेय ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंगठन अभी नया जरूर है, लेकिन इसकी शाखाएं उत्तर प्रदेश के अलावा दिल्ली, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ तक फैली हैं। हम लगातार संगठन के विस्तार के लिए प्रयासरत हैं। राष्ट्रीय मुख्य महासचिव डॉ अनवर ने कहा कि हमारा संगठन देश के अपने सभी पदाधिकारियों की सुरक्षा का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहा है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता बलराम तिवारी ने कहा कि महा संगठन जितनी तेजी से देश के विभिन्न राज्यों में अपना विस्तार कर रहा है। इससे यह साबित होता है कि संगठन के पदाधिकारी अपने कर्तव्यों के प्रति काफी संजीदा हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि इसी वर्ष 2022 के अंत तक हम करीब एक दर्जन राज्यों में अपनी कार्यकारिणी का विस्तार कर लेंगे। श्री तिवारी ने देश के कोने-कोने से आए सभी पदाधिकारियों का आभार जताते हुए उनका स्वागत किया।

इस दौरान कार्यक्रम को उत्तर प्रदेश शोध अधिकारी निगम बहादुर सिंह, राष्ट्रीय महासचिव डाक्टर मोहम्मद अनवर, वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेश चन्द्र पाण्डेय, राष्ट्रीय प्रवक्ता बलराम तिवारी, राष्ट्रीय वरिष्ठ सचिव पवन कुमार द्विवेदी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अमन सिंह के अलावा दिल्ली व मध्यप्रदेश के प्रदेश प्रभारी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में महासंगठन में विशेष योगदान के लिए विशेष रूप से राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं अयोध्या जिलाध्यक्ष बलराम तिवारी का माल्यार्पण, बैच, अंगवस्त्र व स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया गया। अयोध्या के जिला मुख्य महासचिव वेद प्रकाश मिश्रा, मिल्कीपुर तहसील अध्यक्ष वेद प्रकाश तिवारी, कार्यकारिणी सदस्य बृजेश मिश्रा, रामेंद्र मिश्रा सहित दर्जनों पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया।

इस दौरान अयोध्या, अंबेडकरनगर, आजमगढ, गोरखपुर, वाराणसी, लखनऊ, जौनपुर, बाराबंकी, गोंडा, बस्ती आदि जनपदों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट