दिल्ली मे आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह मे ,कैमूर से पहली बार किसी कैडेट का हुआ चुनाव

रामगढ़ राजीव कुमार पाण्डेय

 

रामगढ़ कैमुर ।। दिल्ली मे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक अगस्त से पंद्रह अगस्त तक चलने वाले कार्यक्रम एक भारत श्रेष्ठ भारत के लिए कैमूर से  ग्राम भारती महाविद्यालय की NCC कैडेट विनीता कुमारी का चयन किया गया है।इस कैम्प मे सभी राज्यों से कैडेट का चयन किया जाता है।विनीता कुमारी आयोजित होने वाले कार्यक्रम मे अपने राज्य,जिला की संस्कृति की झलक स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पेश करेंगी।यह कैमूर वासियों के साथ-साथ रामगढ़ नुआंव के लोगों के लिए गर्व का पल है।विनीता चिन्तामनपुर गाँव के ओमनारायण पाण्डेय की पुत्री है।

यह कामयाबी विनीता ने अपने ईमानदारी पूर्वक किये गए मेहनत,हौसले, के बल पर प्राप्त की है।अपने कौशल से जिला एवं कॉलेज का नाम रौशन करेगी।

यह सब 30 बिहार बटालियन के कमांडिंग अफसर कर्नल अनूप व्यास के कुशल नेतृत्व के कारण हुआ है।कर्नल ने कैडेटों मे जो जज्बा पैदा किया आज यह उसी का नतीजा है।विनीता अपने कार्यों मे सफलता प्राप्त करेंगी हम सभी कैमूर वासियों की शुभकामनाएं हैं।।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट