कृषि मंत्री सुधाकर सिंह के बचाव में उतरे उनके बड़े भाई अमर दयाल सिंह

रामगढ़ से राजीव कुमार पांडे की रिपोर्ट


रामगढ़ (कैमूर) ।। बिहार के कृषि मंत्री  सुधाकर सिंह पर लगातार लग रहे भ्रष्टाचार के आरोपों का उनके बड़े भाई राजद नेता अमर दयाल सिंह पूर्व सिंचाई मंत्री स्वर्गीय सच्चिदानंद सिंह के पुत्र ने खंडन करते हुए पुरजोर विरोध किया है और भाजपा नेताओं पर झूठे,बेबुनियाद और राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित होने का आरोप लगाया है।

राजद नेता अमर दयाल सिंह ने भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी के द्वारा प्रेस कान्फ्रेस में कृषि मंत्री के ऊपर लगाए गए आरोपों को सिरे से नकारते हुए कहा कि आदरणीय सुशील मोदी जी,आप सुधाकर पर भ्रष्टाचार का जो आरोप आज उसके मंत्री बनने पर लगा रहे हैं वो उस समय क्यों नहीं आपको याद आया जब आपकी पार्टी बिहार में सत्ता की रेवड़ी खा रही थी।

शायद मोदी जी को ये पता नहीं होगा कि आज से बीस साल पहले  सुधाकर ने मात्र 5 लाख रुपए बैंक से कर्ज लेकर पैतृक जमीन पर राइस मिल  खोला था तो उसके पिता बिहार के सबसे ताकतवर मंत्री थे। लेकिन अपनी एक साधारण सी मोटरसाइकिल लेकर सुबह छः बजे से लेकर शाम तक गांव गांव किसानों से धान लेने के लिए भ्रमण करता था।और दो तीन सालों की निरंतर मेहनत से उसने धीरे धीरे अपना रोजगार खड़ा किया।

सुधाकर की ईमानदारी पर सवाल खड़ा करने से पहले वास्तविकता का ज्ञान रखिए मोदी जी।

सच तो ये है कि सुधाकर को विधायक या मंत्री का पद विरासत में नहीं मिला है।उसने बीस साल तक रामगढ़ की जनता के बीच रहकर ,निरंतर मेहनत करके इसे हासिल किया है।

मोदी जी ईमानदारी और जनता से लगाव की शिक्षा आप सुधाकर को देने के काबिल नहीं है।

सुधाकर के रूप में बिहार को वर्षों बाद एक सच्चे अर्थों में बिहार के विकास के लिए सोचने वाला मंत्री मिला है।ये आनेवाला वक्त बताएगा मोदी जी कि जिसे आप भ्रष्ट मंत्री का तमगा दे रहे हैं वो भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा दुश्मन है।

मोदी जी  सादगी ,सरलता और ईमानदारी से भरा नौजवान सुधाकर सिंह मंत्री बना है तो कम से कम बिहार की जनता की खातिर,किसानों की खातिर उसे हौसला और सहयोग देकर एक सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएं न कि राजनैतिक विद्वेष का परिचय दें।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट