भाजपा मंडल तलेन की कामकाजी बैठक हुई सम्पन्न

तलेन ।। नगर बस स्टेण्ड स्थित सभागार में  भाजपा मंडल तलेन की कामकाजी बैठक सम्पन्न हुई, जिसमे पार्टी के आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत चर्चा एवं रूपरेखा तैयार की गयी, गौरतलब हे की भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के जन्मदिन के शुभ अवसर से देश के राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जयंती तक कई कार्यक्रम होने तय किये गए हे उसी क्रम में आज रूप रेखा तैयार करने हेतु आज भाजपा मंडल तलेन की कामकाजी बैठक सम्पन्न हुई, जिसमे भाजपा जिला महामंत्री कैलाश सोनी जी द्वारा पार्टी के दिए गए आगामी कार्यक्रमों के विषय में बैठक को सम्बोधित किया इस बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष जगदीश लववंशी, मंडल उपाध्यक्ष देवसिंह जी, विधायक प्रतिनिधि मानसिंह यादव फौजीसरकार नव नियुक्त नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद यादव,  पार्षद लक्ष्मीनारायण यादव,  महेश यादव, पप्पू अहिरवार, पार्षद प्रतिनिधि अजबसिंह वंशकार, गोविन्द यादव एवं भाजपा कार्यकर्ता भगीरथ बासाब,  शिवा यादव, अरुण यादव राज मेवाडे मौजूद रहे.

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट