
देह व्यापार करने वाली महिला की प्रेमी ने की हत्या, शव को कर्नाटक ले जाते समय पुणे से हत्यारा गिरफ्तार
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Sep 24, 2022
- 684 views
भिवंडी।। भिवंडी शहर पुलिस थाना अंर्तगत हनुमान टेकडी परिसर में एक चौकने वाली घटना घटित हुई है। जहां पर देह व्यापार में जुटी एक महिला की उसके प्रेमी ने हत्या कर दी है। वही पर शव को कर्नाटक ले जाते समय पुणे से हत्यारे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में शहर पुलिस ने सद्दाम शरीफ सय्यद (३०) नामक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। जो कई आपराधिक प्रवृत्तियों में लिप्त था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हनुमान टेकडी में देह व्यापार करने वाली महिला कविता रामप्पा मादर उर्फ मुस्कान सद्दाम सय्यद (२४) इसी परिसर में रहने वाले सद्दाम शरीफ सय्यद से प्रेम संबंध होने के कारण दोनों आंनद होटल के पीछे शास्त्रीनगर, पाचु कंपाउड स्थित गुलशन अपार्टमेंट, फ्लैट क्रमांक 601 में रहते थे। वह दिन में हनुमान टेकडी में देह व्यापार करती और रात में पुलिस के डर से सद्दाम सय्यद के साथ रहती थी। कल 22 सितम्बर को सुबह चार बजे आसपास बेडरूम में दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इस झगड़े में सद्दाम शरीफ सय्यद ने कविता उर्फ गुलशन का गला घोंटकर हत्या कर दी तथा सद्दाम सय्यद ने उसके मूल गांव बीजापुर में फोन कर बताया कि कविता ने आत्महत्या कर ली है और उसका शव एंबुलेंस द्वारा लेकर आ रहा हूं। वही पर हनुमान टेकडी परिसर में सुबह कविता उर्फ गुलशन नहीं जाने से उसके साथ काम करने वाली अन्य महिलाएं ने खोजना शुरू किया तब पता चला कि कविता ने आत्महत्या कर ली है। किन्तु महिलाओं ने उसकी हत्या किये जाने की शंका जाहिर करते हुए इसकी सूचना शहर पुलिस को दी। शहर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक चेतन काकडे ने इसे गंभीरता से लेते हुए एंबुलेंस की तलाश करने के लिए टीम तैयार की।इस दरमियान पता चला कि एंबुलेंस पुणे परिसर में पहुँची है उन्होंने पुणे पुलिस नियंत्रण कक्ष में इसकी सूचना देकर एंबुलेंस रोकने के लिए कहा। पुणे पुलिस ने हाइवे पर नाकाबंदी कर एंबुलेंस को रोका और शव को अपने कब्जे में लेकर पुणे के शासकीय अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जहां पर गला दबाकर हत्या किये जाने का खुलासा हुआ। पुणे में पहुँची भिवंडी शहर की पुलिस ने मृतक कविता का शव भिवंडी लाया और आरोपी सद्दाम शरीफ सय्यद को पुणे से गिरफ्तार कर लिया है। वही पर सद्दाम शरीफ सय्यद के विरूद्ध शहर पुलिस ने भादंवि की धारा 302,201 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जिसकी आगे की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक चेतन काकडे कर रहे है।
रिपोर्टर