लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला की हत्या। बिहार से आरोपी गिरफ्तार।

भिवंडी।। सोनाले गांव के एक बंद कमरे में मृत अवस्था में प्राप्त महिला के शव व हत्या प्रकरण में तालुका पुलिस ने हत्यारे को बिहार से गिरफ्तार कर लिया है। जो उसके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहता था। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनाले गांव स्थित सदगुरु कृपा अपार्टमेंट के एक बंद कमरे से दुर्गंध आने की शिकायत पड़ोसियों ने १६ सितंबर को तालुका पुलिस से की थी। इस शिकायत के बाद हरकत में आई पुलिस ने घटना स्थल पर पहुँची और बंद कमरे का दरवाजा खोला तो कमरे में एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ। पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दत्तात्रय बोराटे के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक सचिन कुलकर्णी व उनके टीम में शामिल भालेराव, विशे, भामरे इस घटना की जांच करना शुरू कर दिया। वही पर मृतक महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए मुंबई स्थित जे.जे.अस्पताल भेज दिया‌। पोस्टमार्टम से मिले रिपोर्ट के अनुसार मृतक महिला के सिर पर वार करने से मौत होने का खुलासा हुआ.पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर मृतक की पहचान व हत्यारे की तलाश में जुट गई। इस दरमियान पता चला कि मृतक महिला ममतादेवी शिवाजी भगत (31) है जो पिछले चार महीने से राजकुमार पासवान (34) के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहती थी। जो घटना के दिन से फरार चल रहा था। वही पर हत्यारे ने अपनी कोई पहचान नहीं छोड़ी थी। पुलिस ने गुप्त सूचनादारों व तकनीकी जानकारी के अनुसार इस हत्या के आरोपी पासवान को गिरफ्तार करने के लिए काम शुरू किया था। इस दरमियान सूचना मिली की मृतक महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाला राजकुमार पासवान बिहार भागा है। तालुका पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के लिए एक टीम आरोपी के पैतृक गांव बिहार भेजी। बिहार के रतनपुर अचंल, नीरजगंज से राजकुमार पासवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर भिवंडी लाया। जहां पर पूछताछ करने पर उसने महिला की हत्या करने की बात कबूल कर ली। पुलिस ने आरोपी पासवान को भिवंडी कोर्ट में हाजिर किया जहां पर कोर्ट ने उसे 10 दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेजा दिया है। 

विशेष सूत्रों के अनुसार मृतक महिला ममतादेवी भगत अपने पति को छोड़ कर अपने परिचित संतोष चौरसिया के पास रहती थी। महिला को काम की जरूरत थी। इसलिए चौरसिया ने अपने पहचान के भिवंडी में रहने वाले राजकुमार पासवान के पास लाऐ। मृतक महिला ममतादेवी भगत भिवंडी के राजकुमार पासवान व उनकी पत्नी के साथ रहने लगी। पासवान की पत्नी गांव जाने से ममता राजकुमार पासवान के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। साथ साथ रहने के कारण दोनों में झगड़ा भी होता था। मृतक ममता भगत राजकुमार पासवान को डर दिखाती थी कि उसके बीच के संबंध उसकी धर्म पत्नी व पुलिस को बता देगी। 13 सितंबर को रात साढे ग्यारह बजे के दरमियान दोनों में फिर झगड़ा हुआ। जिसे कुपित होकर राजकुमार ने ममता देवी का सिर जमीन पर पटक कर उसकी हत्या कर दी। और हत्या के बाद बिहार अपने पैतृक गांव भाग गया था।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट