मछलीशहर सांसद बीपी सरोज का स्वागत कर हिन्दू युवा वाहिनी डोभी ने क्षेत्रीय समस्याओं से अवगत कराया

जौनपुर ॥ डोभी ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत बगेरवा मंडल उपाध्यक्ष डोभी बीना सिंह के आवास पर कार्यक्रम में लोकसभा मछलीशहर सांसद माननीय बीपी सरोज जी का ब्लॉक अध्यक्ष हिमांशु रघुवंशी ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।


स्वागत के पश्चात रघुवंशी जी ने जनहित हेतु विशेष चर्चा की। ब्लाक मीडिया प्रभारी संदीप प्रजापति ने क्षेत्रीय गतिविधियों पर गंभीर चर्चा कर कई क्षेत्रीय जन समस्याएं जिनमें सौर ऊर्जा, सड़कों के मरम्मतीकरण, नए सड़कों के निर्माण एवं अंडर पासिंग से संबंधित समस्याओं को रख अविलंब निदान हेतु कहा। डोभी में बिजली की समस्या को देखते हुए माननीय सांसद ने कहा जल्द ही नए पावर हाउस का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी क्षेत्रीय समस्याओं से सांसद जी को अवगत कराया। सांसद जी ने सभी को उनके समस्याओं के निदान का आश्वासन दिया। कुछ मुद्दों पर माननीय सांसद जी ने मौके पर रहे थाना प्रभारी चंदवक को निष्पक्ष कार्यवाही करने हेतु भी कहा संजय कुमार पाण्डेय मंडल अध्यक्ष डोभी पंकज सिंह मंडल महामंत्री शिवाजी सिंह संजय सोनकर दशरथ तिवारी अनिल सिंह  ब्रह्मदेव सिंह अभिषेक सिंह विशाल पांडे राज सिंह लालबहादुर साथ मे भाजपा कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट