बैलगाड़ी दौड़ के विवाद को लेकर अंधाधुंध 15 से 20 राउंड फायरिंग
- Hindi Samaachar
- Nov 13, 2022
- 550 views
अंबरनाथ, अंबरनाथ में बैलगाड़ी दौड़ को लेकर दो गुट में विवाद हो गया। इस विवाद को लेकर आनंदनगर एमआईडीसी क्षेत्र में स्थित एक प्रसिद्ध होटल के सामने अंधाधुंध 15 से 20 राउंड फायरिंग करने का मामला सामने आयी है। हालांकि इस गोलीबारी में किसी के घायल होने की खबर नहीं मिली है।
गोलीबारी का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें । https://youtu.be/oeNGnd416To
बताते है कि पनवेल के पंढरी फड़के और कल्याण के राहुल पाटिल बैलगाड़ी दौड़ में हमेशा सुर्खियों में रहते है। इससे पहले भी बैलगाड़ी दौड़ में इन्हीं दो व्यक्तियों का नाम आगे है। इसलिए पिछले वर्ष इन दोनों गुटों को बैलगाड़ी दौड़ से बाहर कर दिया गया था। इन दोनों गुटों के एक दूसरे के खिलाफ जाने की आशंका को ध्यान में रखते हुए एहतियात बरती गई थी। मिली जानकारी के अनुसार बैलगाड़ी दौड़ के सिलसिले में बुलाई गई बैठक में फड़के और राहुल पाटिल गुट के बीच बहस बाजी शुरू होते ही फड़के गुट ने पाटिल गुट पर अंधाधुंध फायरिंग की। इस मामले की जानकारी मिलते ही शिवाजीनगर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई।
रिपोर्टर