चीन व पाकिस्तान के खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए लहराया तिरंगा

राजीव कुमार पाण्डेय 

हैमर हेडमैन के नाम एक और उपलब्धि एक मिनट मे फोड़े सिर से 21कच्चे बेल 


रामगढ़ ।। कैमूर के रामगढ़ गांव के धर्मेंद्र सिंह ने 1 मिनट में 51नारियल सिर से तोड़ने के बाद 21 बेल फोड़ने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है।इस तरह इनके नाम 7विश्व रिकॉर्ड हो गए हैं।रविवार को इन्होंने यह रिकॉर्ड त्रिपुरा की राजधानी अगरतल्ला मे बनाया है।इस प्रतियोगिता मे 32देश के खिलाड़ियों ने भाग लिया था।नेताजी वर्ल्ड रिकॉर्ड फाउंडेशन द्वारा ऑनलाइन आयोजित सिर से कच्चे बेल फोड़ने की प्रतियोगिता मे इन्होंने एक मिनट मे 21कच्चे बेल फोड़ कीर्तिमान स्थापित करते हुए जिले के साथ देश को गौरवान्वित करने का काम किया।इन्हे हैमर हेडमैन की उपाधि से भी सम्मानित किया गया है।दूसरे स्थान पर चीन के रहे खिलाड़ी ने 17बेल फोड़े तो वहीं तीसरे स्थान पर पड़ोसी देश पाकिस्तान के खिलाड़ी ने 15बेल फोड़े।ये वर्तमान मे त्रिपुरा स्टेट राइफल्स के जवान हैं।अपने किए कारनामों से इन्होंने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड मे अपना नाम दर्ज कराया हुआ है।इनके नाम पूर्व से सिर से नारियल तोड़ने,दांत से 12एमएम का सरिया मोड़ने, सिर से 12एम एम का सरिया मोड़ने,स्किपिंग,शरीर के पीछे से सरिया मोड़ने जैसे रिकॉर्ड दर्ज हैं जिसमे चार रिकॉर्ड गिनीज बुक मे दर्ज हैं।धर्मेंद्र रामगढ़ निवासी अपलेश्वर सिंह व पूर्व सरपंच कुंती देवी के पुत्र हैं।पुत्र की सफलता से उत्साहित मां ने कहा कि मेरा पुत्र लगनशील,मेहनती है अपने लगन,मेहनत से आगे देश को बार बार गौरवान्वित करेगा।ऐसे बेटे पर हर मां को नाज है।यह पूरा भारत मां का सपूत है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट