
भिवंडी पालिका के बीट निरीक्षक पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Dec 16, 2022
- 467 views
भिवंडी।। भिवंडी निजामपुर शहर महानगर पालिका के प्रभाग समिति क्रमांक चार अंर्तगत स्कूल के गेट पर लगा मार्बल गिरने से एक पांच वर्षीय बालक के मृत्यु प्रकरण में भोईरवाडा पुलिस ने जांच करने के बाद इस प्रभाग के बीट निरीक्षक महेन्द्र जाधव पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। किन्तु अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार भंडारी रोड़ पर स्थित मनपा शाला क्रमांक 72 के गेट के सुशोभितकरण करने के लिए पालिका प्रशासन ने मार्बल लगवाया था किन्तु गेट जर्जर होने के कारण मार्बल गिरना शुरू हो गया था। जिसकी शिकायत स्थानीय नगरसेवक भगवान टावरे ने प्रभाग समिति के अधिकारियों से की किया था। प्रभाग के अधिकारियों द्वारा इस शिकायत को अनदेखा किया गया। तीन दिसम्बर 2022 को शाम के समय इस गेट के नीचे इसी परिसर में रहने वाला आयुष कुमार शंकर प्रसाद कुशवाहा (5) खेल रहा था। इस दरमियान स्कूल गेट के कामायनी में लगा मार्बल का बड़ा टुकड़ा उसके ऊपर गिर पड़ा। जिसके कारण वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। परिजनों ने उसे उपचार के लिए स्वं इंदिरा गांधी उप जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। भोईरवाडा पुलिस ने अकस्मात मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच कर रही थी। इस मामले में बीट निरीक्षक महेन्द्र जाधव को दोषी करार करते हुए उनके खिलाफ भादंवि की धारा 304 (अ) के तहत गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। जिसकी आगे की जांच भोईरवाडा पुलिस कर रही है।
रिपोर्टर