
70 हजार रूपये कीमत के आभूषण की लूट
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Dec 19, 2022
- 319 views
भिवंडी।। भिवंडी शहर व ग्रामीण परिसर में अज्ञात मोटरसाइकिल सवार लुटेरे आऐ दिन महिलाओं के आभूषण की लूट करने की घटना को अंजाम दे रहे है। जिसके कारण महिलाओं में इन लुटेरो के खिलाफ भय का वातावरण निर्माण हुआ है। निजामपुरा पुलिस थाना के धामणगांव,वडपे निवासी दिपीका संतोष पाटिल व उनके पुत्र उनकी देवरानी मनिषा धर्मा पाटिल तथा उनके तीन लड़के ऑटो रिक्शा में बैठकर दोपहर के दरमियान अपने गांव धामणगांव जा रही थी। इसी दरमियान चविद्रा रोड़ पर बने बेक्रर के पास मोटरसाइकिल पर बैठकर आऐ दो लोगों ने दिपीका संतोष पाटिल के गले में पहना 70 हजार रूपये कीमत के मंगलसूत्र छीनकर फरार हो गये। जिसकी शिकायत उन्होंने निजामपुरा पुलिस थाना में दर्ज करवाया है। जिसकी आगे की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक डी.डी.मारणे कर रहे है।
रिपोर्टर