भिवंडी पालिका मुख्यालय के प्रांगण व सुरक्षा दीवार के बाहर लावारिस वाहनों की भरमार

भिवंडी।। भिवंडी निजामपुर शहर महानगर पालिका मुख्यालय की मुख्य इमारत के प्रांगण सहित सुरक्षा दीवार के बाहर लगभग आधा दर्जन से ज्यादा की संख्या में लावारिस वाहन पार्क है। इसी लावारिस वाहनों के पीछे पालिका के सुरक्षा दीवार पर लोगों द्वारा लघुशंका की जाती है। इन लावारिस वाहनों के कारण कभी भी बड़ा हादसा होने से इनकार नहीं किया जा सकता है। बतादें की पालिका मुख्यालय की सुरक्षा में महाराष्ट्र सुरक्षा बल के 34 जवान तैनात है। वही पर इन पर नियंत्रण करने के लिए पालिका ने एक सुरक्षा अधिकारी की नियुक्ति की है। इसके बावजूद पालिका मुख्यालय प्रांगण में अनेक दो पहिया वाहन, चार चाकिया वाहन अवैध रूप से पार्क किये जाते है‌। यही नहीं सुरक्षा दीवार के बाहर चार चकिया वाहन मालिकों द्वारा पार्किंग स्थल बना लिया गया है। इसके आलावा इस दीवार के चारों तरफ प्राइवेट बसेंं, ट्रक, कार पार्क किये जाते हैं। हालांकि इसमें से कई वाहन खस्ताहाल व लावारिस अवस्था में है। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि ऐसे वाहन चोरी के हो सकते हैं। मुख्यालय के मुख्य गेट पर चार कदम दूर कार क्रमांक एम.एच. 02 ऐ क्यू 4963 कई महीने से लावारिस अवस्था में पार्क है। जिस पर पूरी तरह से धूल व मिट्टी जम चुकी है। जिसे देखकर यहां अंदाजा लगाया जा सकता है कि शहर में साफ सफाई क्या हालात है। मुख्यालय के मुख्य गेट के चार कदम दूर व सुरक्षा दीवार के किनारे पार्क वाहन प्रधानमंत्री स्वच्छ भारत मिशन की धज्जियां उड़ा रहे है। इसी मुख्यालय गेट पर आऐ दिन धरना प्रदर्शन होते रहे है। जिसके कारण यातायात बाधित भी होता है। इस संबंध में एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि ऐसे कई वाहन कई महीने से पार्क है जिसके मालिक का पता नहीं है। बहुत जल्द ऐसे वाहनों को भिवंडी यातायात पुलिस से संपर्क कर हटाया जायेगा।भिवंडी के दक्ष नागरिकों से मुख्यालय की सुरक्षा दीवार के बाहर नो पार्किंग जोन एरिया घोषित करने की मांग पालिका के प्रशासक एवं आयुक्त विजय कुमार म्हसाल से की है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट